Whatsapp Privacy Policy : वॉट्सऐप की नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई अब 17 जनवरी को

Whatsapp Privacy Policy : न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय एक संविधान पीठ ने इस मामले में सभी पक्षों से 15 दिसंबर तक दलीलें पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 16:27 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी पर हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
  • वॉट्सऐप की नीति को चुनौती देते हुए दो छात्रों ने याचिका दायर की है
  • मामले में केंद्र सरकार ने भी अपना पक्ष रखा

Whatsapp Privacy Policy : न्यायालय ने दो छात्रों- कर्मण्य सिंह सरीन और श्रेया सेठी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की।

वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी (Whatsapp Privacy Policy) मामले पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई की गई। वॉट्सऐप की नीति को चुनौती देते हुए दो छात्रों ने याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि यूजर्स की डिटेल को वॉट्सऐप के मालिकाना हक वाली कंपनी फेसबुक या किसी और से शेयर करना उनकी निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से कहा गया है कि दुनिया के बाकी देशों की तुलना में भारत के यूजर्स को कम नहीं आंका जा सकता। इस मामले में एक नया बिल आने वाला है। केंद्र की दलील के बाद शीर्ष अदालत ने सुनवाई को अगले साल तक टाल दिया। वॉट्सऐप की नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर कोर्ट अब 17 जनवरी 2023 को सुनवाई करेगा।

न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय एक संविधान पीठ ने इस मामले में सभी पक्षों से 15 दिसंबर तक दलीलें पेश करने को कहा है। पीठ में न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार भी शामिल थे।

पीठ ने कहा, “हम इस मामले को अंतिम सुनवाई के लिए 17 जनवरी 2023 को सूचीबद्ध करते हैं।” न्यायालय ने दो छात्रों- कर्मण्य सिंह सरीन और श्रेया सेठी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। याचिका में दोनों कंपनियों के बीच तय हुए उस समझौते को चुनौती दी गई थी जिसके तहत यूजर्स से संबंधित जानकारी जैसेकि तस्वीरें, वीडियो टेक्स्ट, डॉक्‍युमेंट्स आदि शेयर करने को कहा गया था। याचिका के अनुसार यह यूजर्स की निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

वॉट्सऐप से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो पॉपुलर मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म ने कॉल लिंक (Call Links) नाम से एक नए फीचर को इस सप्‍ताह के आखिर तक रोल आउट करने का ऐलान किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक नई कॉल शुरू कर सकेंगे या पहले से चल रही किसी कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉल टैब के अंदर 'कॉल लिंक' ऑप्‍शन को जोड़ा जाएगा। यूजर्स, ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए एक लिंक बना सकेंगे, जिसे आसानी से अन्य प्लेटफॉर्म्‍स पर शेयर किया जा सकेगा। यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वो ऐप का लेटेस्‍ट वर्जन चला रहे हैं। वॉट्सऐप ने यह भी घोषणा की है कि उसने वॉट्सऐप पर अधिकतम 32 लोगों के लिए ग्रुप वीडियो कॉल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.