WhatsApp में जल्द पेड सब्सक्रिप्शन, इन फीचर्स के लिए देने होंगे पैसे!

WhatsApp beta for Android v2.26.4.8 में एक पॉप-अप मैसेज देखा गया है, जो ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 16:31 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में पर्सनलाइजेशन फीचर्स के लिए पेड प्लान की तैयारी
  • बीटा वर्जन में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के संकेत मिले
  • कोर मैसेजिंग और प्राइवेसी फीचर्स फ्री ही रहेंगे

WhatsApp में पर्सनलाइजेशन फीचर्स के लिए पेड प्लान की तैयारी

Photo Credit: Pexels/ Anton

Meta अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स के लिए पेड सर्विसेज पर काम तेज कर रहा है और इसी कड़ी में अब WhatsApp के लिए भी एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान टेस्टिंग स्टेज में पहुंच गया है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, WhatsApp Android बीटा में एक ऐसा ऑप्शन देखा गया है, जिससे इशारा मिलता है कि कंपनी यूजर्स को एक्स्ट्रा फीचर्स के बदले सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन देने की तैयारी कर रही है। हालांकि, WhatsApp की कोर मैसेजिंग सर्विस फ्री ही रहने वाली है।

WABetaInfo ने WhatsApp beta for Android v2.26.4.8 में एक पॉप-अप मैसेज देखा है, जो ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करता है। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है, यानी लेटेस्ट बीटा अपडेट के बाद भी यूजर्स इसे अभी इस्तेमाल नहीं कर सकते। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp इस सब्सक्रिप्शन को वेटलिस्ट सिस्टम के जरिए रोलआउट कर सकता है।

बताया जा रहा है कि जो यूजर्स वेटलिस्ट जॉइन करेंगे, उन्हें सब्सक्रिप्शन लाइव होने पर नोटिफिकेशन मिलेगा और वे चाहें तो इसे एक्टिवेट कर सकेंगे। शुरुआती तौर पर इस प्रीमियम प्लान में ज्यादा पर्सनलाइजेशन और प्रोडक्टिविटी से जुड़े फीचर्स शामिल हो सकते हैं। फीचर ट्रैकर ने इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिनके अनुसार, इसमें एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, नए ऐप थीम्स और तीन से ज्यादा चैट्स को पिन करने की सुविधा दी जा सकती है।

इसके अलावा, WhatsApp कथित तौर पर प्रीमियम यूजर्स के लिए खास चैट रिंगटोन और ऐप आइकन को कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी तैयार कर रहा है। इससे यूजर्स को ऐप के लुक और फील पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी समय के साथ इस प्रीमियम ऑफर को और एक्सपैंड कर सकती है। कुछ फीचर्स फीडबैक के आधार पर बदले या हटाए भी जा सकते हैं।

फिलहाल इस सब्सक्रिप्शन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि प्राइसिंग अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है। WhatsApp ने अभी तक इसके पब्लिक लॉन्च को लेकर कोई टाइमलाइन भी शेयर नहीं की है।

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि यह नया प्रीमियम प्लान WhatsApp के पहले से रिपोर्ट किए गए ad-free प्लान से अलग होगा, जो यूरोप और यूके जैसे क्षेत्रों में Updates टैब से विज्ञापन हटाने पर फोकस करता है। दोनों ही सब्सक्रिप्शन ऑप्शनल बताए जा रहे हैं।

एक हालिया रिपोर्ट में भी सामने आ चुका है कि Meta आने वाले महीनों में Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल को ट्रायल के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। इन पेड प्लान्स के तहत यूजर्स को एडवांस AI फीचर्स और नए टूल्स का एक्सेस मिल सकता है, जबकि प्लेटफॉर्म्स की कोर सर्विसेज पहले की तरह फ्री ही रहेंगी। इसके अलावा, Meta अपने AI-बेस्ड Vibes वीडियो जनरेशन ऐप से जुड़े फीचर्स के लिए भी अलग सब्सक्रिप्शन टेस्ट करने की योजना बना रहा है, जिसे कंपनी क्रिएटिव AI विजुअल टूल्स के जरिए यूजर्स के आइडियाज को बेहतर तरीके से पेश करने वाला प्लेटफॉर्म बता रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.