WhatsApp Pay भारत में मई के अंत तक हो सकता है लॉन्च

NPCI ने हाल ही में UPI आधारित पेमेंट सेवाओं की पेशकश करने वाले बड़े डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए  लेनदेन में किसी भी देरी से बचने के लिए मल्टी-बैंक मॉडल का विकल्प अनिवार्य कर दिया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 मई 2020 15:26 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay की फिलहाल ICICI Bank के साथ बीटा टेस्टिंग जारी है
  • फाइनल लॉन्च के समय इसमें तीन नए बैंक के जुड़ने की भी खबर
  • मई के अंत तक पूरी तरह से लॉन्च हो सकती है व्हाट्सऐप पे सर्विस

WhatsApp Pay फिलहाल भारत में बीटा टेस्टिंग के रूप में काम कर रहा है

WhatsApp Pay महीने के अंत तक लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप द्वारा पेमेंट सेवा, जो अभी बीटा टेस्टिंग के तहत लाइव है, जल्द ही तीन निजी बैंक - एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी के तहत शुरू की जाएगी और बाद में इसमें सार्वजनिक सेक्टर का भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी जोड़ा जाएगा। फिलहाल बीटा टेस्टिंग फेज़ में WhatsApp Pay आईसीआईसीआई बैंक के जरिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित लेनदेन की अनुमति देता है।

Moneycontrol की रिपोर्ट में इस खबर की जानकारी रखने वाले कुछ सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप में Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और SBI के इंटिग्रेशन की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। हालांकि कहा गया है कि शुरुआत में व्हाट्सऐप पे सर्विस ऊपर बताए गए बैंकों में से तीन निजी बैंक के साथ शुरू की जाएगी और बाद में इसमें एसबीआई को जोड़ा जाएगा।
Advertisement

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में UPI आधारित पेमेंट सेवाओं की पेशकश करने वाले बड़े डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए  लेनदेन में किसी भी देरी से बचने के लिए मल्टी-बैंक मॉडल का विकल्प अनिवार्य कर दिया था। यदि कोई बैंक पेमेंट की अनुमति देने में किसी समस्या का सामना कर रहा है तो उस जगह यह मल्टी-बैंक मॉडल मददगार साबित होता है। इस साल की शुरुआत में यस बैंक के अधिस्थगन के दौरान सिंगल-बैंक मॉडल का उपयोग करने की कमियां सामने आई थी, जिसने उस दौरान कुछ समय के लिए PhonePe और Swiggy जैसे प्लेटफार्मों के संचालन को रोक दिया था।

Google Pay और Truecaller उन प्रमुख प्लेटफार्मों में से एक हैं जो फिलहाल कई बैंकों के जरिए से लेनदेन की अनुमति देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि Google Pay के पास एक्वायरिंग बैंक के रूप में पहले से ही एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और एसबीआई हैं, जो यूपीआई-आधारित लेनदेन को सक्षम करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.