WhatsApp का नया फीचर! एक ही अकाउंट को 4 डिवाइस पर चलाएं! जानें कैसे?

Whatsapp ने एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए अपने मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को शुरू कर दिया है, ताकि वे अपने फोन को इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना सेकेंडरी डिवाइसेज पर अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 21:32 IST
ख़ास बातें
  • जुलाई 2021 में शुरू हो गई थी इस फीचर के लिए इंटरनल टेस्टिंग।
  • यूजर Whatsapp को एक साथ चार डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं।
  • यह फीचर तब भी काम करती है जब आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होता है।

मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर पाने के लिए आपको लेटेस्ट Whatsapp वर्जन डाउनलोड/अपडेट करना होगा।

Whatsapp ने एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए अपने मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को शुरू कर दिया है, ताकि वे अपने फोन को इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना सेकेंडरी डिवाइसेज पर अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर सकें। यानि इसका सीधा मतलब है कि आप अब अपने दूसरे डिवाइस पर भी वही अकाउंट यूज कर पाएंगे और वो भी बिना इंटरनेट से कनेक्ट किए। यूजर Whatsapp को एक साथ चार डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं। यह फीचर तब भी काम करती है जब आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होता है। उस वक्त भी आप अपने फोन से मैसेज सेंड और रिसीव कर सकते हैं। यदि आप Whatsapp को डेस्कटॉप या मैक पर एक्सेस करते हैं तो यह अपडेट काफी काम आने वाला है। 

Whatsapp पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के लिए जुलाई में इंटरनल टेस्टिंग शुरू हो गई थी और इस टेस्टिंग की एक पूरी सीरीज पर काम किया गया। उसके बाद इसे यूजर्स के लिए लाया गया है। यह फीचर आपको अपने इंस्टेंट मैसेजिंग अकाउंट को एक सेकेंडरी डिवाइस- जैसे पीसी, लैपटॉप या फेसबुक पोर्टल से कनेक्ट करने की एक्सेस देता है। यह विशेष रूप से सेकेंडरी डिवाइस का इस्तेमाल करके होने वाली चैट पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सक्षम बनाता है। इसका मतलब है कि न तो Whatsapp और न ही कोई थर्ड पार्टी आपके कनेक्टेड पीसी पर आपके द्वारा भेजे या प्राप्त किए गए मैसेज को पढ़ सकता है।
Advertisement

स्टैंडअलोन सपोर्ट देकर Whatsapp यूजर्स को अपने सेकेंडरी डिवाइसेज पर मैसेज भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है, भले ही वे अपने फोन के पास न हों। अगर आपके फोन का चार्ज खत्म हो जाता है तो यह फीचर आपको Whatsapp से कनेक्टेड रहने में भी मदद करता है।
 

How to link your WhatsApp account to a secondary device

नीचे दिए गए स्टेप्स के साथ शुरू करने से पहले, यह नोट करना जरूरी है कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट पाने और अपने अकाउंट को सेकेंडरी डिवाइस से लिंक करने के लिए आपको लेटेस्ट Whatsapp वर्जन डाउनलोड करना होगा (यदि आपके पास लेटेस्ट अपडेट नहीं है)। यह फीचर वर्तमान में 'बीटा' में भी है और इस प्रकार, कुछ समय के लिए इसकी स्टेबिलिटी को लेकर समस्याएँ देखी जा सकती हैं। इसके अलावा यह Whatsapp Web, डेस्कटॉप और पोर्टल तक सीमित है। इसका मतलब है कि Whatsapp ने अभी तक एंड्रॉयड फोन या आईफोन को सेकेंडरी डिवाइस के रूप में लिंक करने के लिए सपोर्ट को इनेबल नहीं किया है। आप इस समय मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का उपयोग करके अपने WhatsApp अकाउंट को किसी Android टैबलेट या iPad से कनेक्ट नहीं कर सकते हैं।
Advertisement

व्हाट्सएप पर जाकर आप मल्टी डिवाइस बीटा ज्वॉइन करें- Settings > Linked Devices > Multi-Device Beta
एक बार हो जाने के बाद, Linked devices स्क्रीन पर वापस जाएं और फिर एक नए डिवाइस को लिंक करने के लिए Link a Device बटन पर टैप करें।
Advertisement
अब आपको अपने सेकेंडरी डिवाइस पर उपलब्ध QR code को अपने Whatsapp अकाउंट से लिंक करने के लिए स्कैन करना होगा।
लिंक करने के बाद, Whatsapp आपको अपने सेकेंडरी डिवाइस का इस्तेमाल करके मैसेज भेजने और रिसीव करने की परमिशन देगा। आप अपने पिछले मैसेजेज को सेकेंडरी डिवाइस से भी देख पाएंगे। हालांकि आपके प्राइमरी डिवाइस से हटाए गए मैसेज सेकेंडरी डिवाइस पर दिखाई नहीं देंगे। आपके द्वारा अपने सेकेंडरी डिवाइस से हटाए जाने वाले मैसेज भी आपके फ़ोन पर दिखाई नहीं देंगे। हालाँकि, यह फीचर iPhone के साथ काम नहीं करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.