अब व्हाट्सऐप पर ग्रुप चैट में हो सकते हैं 256 यूज़र

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 फरवरी 2016 12:18 IST
व्हाट्सऐप पर ग्रुप चैट करने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। अब किसी भी ग्रुप चैट में 256 यूज़र को जोड़ा जा सकता है। अब तक किसी भी ग्रुप में सर्वाधिक 100 लोग हो सकते थे। हालांकि, नए अपडेट के बाद यह संख्या 256 हो गई है। कंपनी ने एंड्रॉयड के साथ आईओएस यूज़र के लिए भी यह अपडेट जारी किया है। आईओएस पर इस ऐप का 2.12.13 वर्ज़न इंस्टॉल करना पड़ेगा।

एंड्रॉयड ऐप पर यह फ़ीचर v2.12.367 और उसके बाद के वर्ज़न में उपलब्ध है। जिन एंड्रॉयड यूज़र को अपडेट नहीं मिल रहा है, वे कंपनी की वेबसाइट से लेटेस्ट वर्ज़न (v2.12.437) डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस फ़ीचर को फिलहाल एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए ही पेश किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह विंडोज फोन, ब्लैकबेरी और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने ही अपने वार्षिक सदस्यता शुल्क 1 डॉलर (करीब 68 रुपये) को खत्म करने की योजना खुलासा किया। इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ने अपनी योजना का खुलासा करते हुए बताया कि सदस्यता शुल्क को आने वाले हफ्तों में हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया जाएगा।
अब तक व्हाट्सऐप के कुछ यूज़र को ऐप को एक साल मुफ्त इस्तेमाल करने के बाद वार्षिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। हालांकि, ज्यादातर यूज़र से यह शुल्क कभी भी नहीं मांगा गया। इसकी जगह हर बार एक साल के लिए मुफ्त सेवा मिलती रही।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में फेसबुक ने खुलासा किया था कि व्हाट्सऐप के मासिक यूज़र की संख्या 100 करोड़ केपार जा चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.