WhatsApp पर ऐसे इस्तेमाल करें लाइव लोकेशन फीचर

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने 100 करोड़ यूज़र को प्लेटफॉर्म पर बने रहने के लिए कोई ना कोई नई वजह दे ही देता है। इस बार लाइव लोकेशन शेयर करने वाला फीचर पेश किया गया है।

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2017 17:51 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप में पहले से लोकेशन शेयर करने की सुविधा रही है
  • लेकिन यह स्टेटक और किसी खास लोकेशन का होता था
  • लाइव लोकेशन पूरी तरह से आपके मूवमेंट के साथ बदलता रहेगा
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने 100 करोड़ यूज़र को प्लेटफॉर्म पर बने रहने के लिए कोई ना कोई नई वजह दे ही देता है। इस बार लाइव लोकेशन शेयर करने वाला फीचर पेश किया गया है।

व्हाट्सऐप में पहले से लोकेशन शेयर करने की सुविधा रही है। लेकिन यह स्टेटक और किसी खास लोकेशन का होता था। लाइव लोकेशन पूरी तरह से आपके मूवमेंट के साथ बदलता रहेगा। यह रियल टाइम में आपकी लोकेशन अपडेट करता रहेगा। चाहे व्हाट्सऐप बैकग्राउंड में ही क्यों ना चलता रहे।

इस फीचर के बारे में व्हाट्सऐप के प्रोडक्ट मैनेजर ज़ाफिर खान ने गैजेट्स 360 से कहा, "लाइव लोकेशन की मदद से आप अपनी लोकेशन चैट में शेयर कर सकते हैं। और चैट के पार्टिसिपेंट अब आपका रियल टाइम लोकेशन देख पाएंगे, जैसे-जैसे यह मैप पर अपडेट होगा।"


आप लोकेशन चैट के ज़रिए साझा कर पाएंगे। इसका मतलब है कि आप लाइव लोकेशन को किसी एक शख्स के साथ चैट विंडो या ग्रुप चैट में शेयर कर सकते हैं।

ऐसे करता है काम...
Advertisement
अब आप जब भी अपने लाइव लोकेशन को अपने एंड्रॉयड हैंडसेट या आईफोन पर साझा करना चाहेंगे। आपसे पूछा जाएगा कि आप इस लाइव लोकेशन को कितने वक्त तक एक्टिव रखना चाहेंगे। आपके पास 15 मिनट, 1 घंटे और 8 घंटे का विकल्प होगा। आप चाहें तो कमेंट भी जोड़ सकते हैं।

चैट के दौरान किसी भी वक्त लाइव लोकेशन साझा करना बंद कर सकते हैं। अकाउंट प्राइवेसी सेटिंग्स में नया विकल्प आएगा जिससे आपको व्हाट्सऐप चैट में लाइव लोकेशन शेयरिंग को लेकर विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
Advertisement
 

लाइव लोकेशन के शेयर व्हाट्सऐप चैट में थंबनेल के तौर पर दिखेंगे। यह यूज़र को शुरुआती लोकेशन दिखाएगा और यह भी बताएगा कि यह शेयर कब तक लाइव रहेगा। जैसे ही आप व्यू लाइव लोकेशन पर टैप करेंगे। आपके फोन में मैप खुल जाएगा जहां पर आप यूज़र की मौज़ूदा लोकेशन को देख पाएंगे। आप चाहें तो सेटेलाइट व्यू भी चुन सकते हैं। आप चाहें तो लाइव ट्रैफिक डेटा भी देख सकते हैं। अगर आपको किसी खास का इंतज़ार है, तो यह काम का फीचर है।
Advertisement

मैप के निचले हिस्से में आप उन यूज़र के नाम देख पाएंगे जिन्होंने अपनी लोकेशन साझा की है। लोकेशन डेटा टाइमस्टैंप के साथ आएगा। आप किसी नाम पर टैप करके या मैप पर प्रोफाइल पिक्चर को टैप करके उस यूज़र की रियल टाइम लोकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा आप छोटे (i) बटन को टैप करके पॉप अप एक्टिव कर सकते हैं। इसके बाद आपको व्हाट्सऐप के ज़रिए संपर्क करने के अलग-अलग तरीके मिल जाएंगे।
 

लाइव लोकेशन शेयरिंग को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसे दुनिया भर में रिलीज कर दिया जाएगा। अगर आप व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल कर रहे हैं और कोई लाइव लोकेशन साझा करता है तो आपको एक प्लेसहोल्डर दिखाया जाएगा जो बताता है कि लाइव लोकेशन को फोन पर देखा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Location Sharing, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.