व्हाट्सऐप पर अब अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख पाएंगे आप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मई 2017 14:51 IST
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर को अभी बीटा वर्ज़न पर टेस्ट किया जा रहा है
  • नए फ़ीचर से पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर पिन किया जा सकता है
  • अधिकतम तीन चैट को ही पिन करने की सुविधा है
व्हाट्सऐप में हाल ही में 'चेंज नंबर' और 'लाइव लोकेशन' जैसे नए फ़ीचर आने की ख़बरें आईं थीं। और अब कंपनी एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिससे यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख पाएंगे। अभी इस फ़ीचर को एंड्रॉयड पर टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में इस फ़ीचर को आम यूज़र के लिए भी जारी किए जाने की तैयारी है।

एंड्रॉयड पुलिस ने इस फ़ीचर की जानकारी सबसे पहले दी, और अगर आपके पास व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.162 या 2.17.163 है तो आप इस फ़ीचर को इस्तेमाल कर पाएंग। जिस भी ग्रुप या इंडिविज़ुअल चैट को आप सबसे ऊपर रखना चाहते हैं उसे देर तक दबाएं और फिर टॉप बार में दिख रहे पिन के निशान का चुनाव करें। पिन के साथ दूसरे विकल्प डिलीट, म्यूट और आर्काइव भी हैं। एक बार चैट पिन करने के बाद, यह आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखेगी। चाहें जितने भी ग्रुप या यूज़र के साथ आपकी बातचीत हो, वो सब पिन की गईं चैट के बाद ही दिखेंगी। व्हाट्सऐप ने यूज़र को अधिकतम तीन चैट को पिन करने की सुविधा दी है। इके बाद आपको नोटिफिकेशन मिलेगा कि आप सिर्फ तीन चैट को ही पिन कर सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा आप जब भी चाहें तब चैट को अनपिन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको चैट पर देर तक प्रेस करके पिन बटन को डिसेबल करना होगा। जैसा कि हमने बताया, यह फ़ीचर अभी बीटा यूज़र के लिए ही है और इस आम यूज़र के लिए अभी जारी नहीं किया गया है। अगर आप इस फ़ीचर को अभी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले से अपने एंड्रॉयड फोन पर बीटा वर्ज़न डाउनलोड कर साइन अप करें। इके अलावा आप यहां से एपीके मिरर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  3. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  4. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  6. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  7. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  8. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  9. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.