WhatsApp में आया नया फ़ीचर, चैट के साथ देख पाएंगे यूट्यूब वीडियो

WhatsApp ने आईफोन के लिए अपने ऐप को अपडेट किया है। नए अपडेट के साथ ही दो नए फ़ीचर भी आ गए हैं, इनमें एक है किसी चैट के दौरान यूट्यूब वीडियो देखना और रिकॉर्डिंग को लॉक करना, जिससे यूज़र को वॉयस रिकॉर्डिंग के दौरान बटन को होल्ड नहीं करना पड़ेगा।

WhatsApp में आया नया फ़ीचर, चैट के साथ देख पाएंगे यूट्यूब वीडियो
विज्ञापन
WhatsApp ने आईफोन के लिए अपने ऐप को अपडेट किया है। नए अपडेट के साथ ही दो नए फ़ीचर भी आ गए हैं, इनमें एक है किसी चैट के दौरान यूट्यूब वीडियो देखना और रिकॉर्डिंग को लॉक करना, जिससे यूज़र को वॉयस रिकॉर्डिंग के दौरान बटन को होल्ड नहीं करना पड़ेगा। गौर करने वाली बात है कि, यूट्यूब फ़ीचर पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड के साथ आया है। यानी यूज़र अब एक वीडियो को देखने के दौरान किसी दूसरी चैट में जाकर नेविगेट कर पाएंगे। आईफोन के लिए व्हाट्सऐप वी2.17.81 वर्ज़न ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। और इस बार में विस्तृत जानकारी भी दी गई है।

इस अपडेट की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने दी। जिसने बताया कि यूट्यूब फ़ीचर को इनेबल करने के लिए एक सर्वर साइड स्विच की जरूरत पड़ सकती है। लेटेस्ट आईफोन ऐप में हम भी बिल्ट-इन-प्लेयर या पीआईपी मोड को इस्तेमाल नहीं कर सके, लेकिन वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग लॉक को हम इस्तेमाल कर पाए।


ऐप स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ''जब आपको एक यूट्यूबप वीडियो का लिंक मिलता है, तब आप इसे व्हाट्सऐप में ही प्ले कर सकते हैं। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के साथ, आप किसी दूसरी चैट में नेविगेट करने पर भी वीडियो देख पाएंगे।''

इससे पहले, जब यूज़र किसी यूट्यूब वीडियो लिंक पर क्लिक करते थे तो वीडियो स्मार्टफोन में पहले से डाउनलोड यूट्यूब ऐप में खुलता था।

लेटेस्ट अपडेट के साथ ही अब यूज़र आसानी से लंबे मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐप स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ''लंबे वॉयस मैसेज आसानी से रिकॉर्ड करना चाहते हैं? जब किसी वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करें तो, बक लॉक रिकॉर्डिंग पर स्वाइप करें ताकि आप रिकॉर्डिंग बटन को होल्ड किए बिना ही रिकॉर्ड कर सकें।''

व्हाट्सऐप एक नए फ़ीचर पर भी काम कर रही है जिससे यूज़र आसानी से किसी वॉयस कॉल के दौरान, वीडियो कॉल पर स्विच कर पाएंगे।

WABetaInf के मुताबिक, एक नए एंड्रॉयड अपडेट में व्हाट्सऐप एक नए बटन पर काम कर रहा है जिसके जरिए यूज़र किसी वॉयस कॉल को रोके बिना ही, वीडियो कॉल पर तेजी से स्विच कर पाएंगे। हालांकि, जिसके पास कॉल कर रहे हैं वह यूज़र अपनी सुविधा के मुताबिक आने वाली वीडियो कॉल को ख़ारिज भी कर पाएगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया, ''व्हाट्सऐप एक ऐसे फ़ीचर पर भी काम कर रहा है जिससे किसी वीडियो को सीधे म्यूट किया जा सकेगा।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apps, IOS, WhatsApp, WhatsApp for iPhone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »