WhatsApp Change : बदलने वाला है आपका वॉट्सऐप! हो गई तैयारी, जानें

WhatsApp Change : मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप के टॉप ऐप बार और यूआई एलिमेंट्स में सुधार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 सितंबर 2023 18:51 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड ऐप के लिए नए इंटरफेस पर हो रहा काम
  • वॉट्सऐप का टॉप बार दिखेगा अब सफेद रंग में
  • बाकी एलिमेंट्स हरे रंग में आएंगे नजर

नए डिजाइन में वॉट्सऐप टॉप बार सफेद रंग में दिखाया गया है। बाकी चीजें ग्रीन नजर आती हैं।

WhatsApp New interface : अगर आप वॉट्सऐप का एंड्रॉयड ऐप इस्‍तेमाल करते हैं, तो ध्‍यान दीजिए! कुछ टाइम के बाद आपको नया-नवेला वॉट्सऐप नजर आ सकता है। ऐसी खबरें हैं कि वॉट्सऐप कथित तौर पर अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए एक नए इंटरफेस पर काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप के टॉप ऐप बार और यूआई एलिमेंट्स में सुधार किया जा रहा है। नए डिजाइन में वॉट्सऐप टॉप बार सफेद रंग में दिखाया गया है। बाकी चीजें ग्रीन नजर आती हैं। वॉट्सऐप के नए डिजाइन को कथ‍ित तौर पर वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.23.18.18 पर स्‍पॉट किया गया है। यह Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्‍ध है। हालांकि सभी टेस्‍टर्स को अभी यह बीटा प्रोग्राम दिखाई नहीं दे रहा। 

वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाले ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइड ऐप के लिए एक नए इंटरफेस पर काम कर रहा है। डिजाइन में होने जा रहे इस कथ‍ित बदलाव को 2.23.18.18 नाम के वॉट्सऐप बीटा वर्जन में स्‍पॉट किया गया था। यह वर्जन Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए एक्‍सेस किया जा सकता है। 
Advertisement
 


बताया जाता है कि नया इंटरफेस अभी डेवलप किया जा रहा है और सभी टेस्‍टर्स को यह बिजिबल नहीं है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप के नए डिजाइन का एक स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्‍क्रीनशॉट में देखा जा सकता है वॉट्सऐप का टॉप ऐप बार सफेद शेड में है। जबकि वॉट्सेएप का लोगो और बाकी एलिमेंट्स ग्रीन कलर में हैं। 
Advertisement

वॉट्सऐप का नया यूजर इंटरफेस आने वाले दिनों में एक अपडेट के बाद सभी यूजर्स के लिए आ सकता है। हो सकता है कि फाइनल रिलीज से पहले इंटरफेस में कुछ और बदलाव किए जाएं। कहा जा रहा है कि वॉट्सऐप अपने iOS ऐप के डिजाइन में बदलाव पर भी काम कर रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.