WhatsApp का नया फीचर! चैट से बाहर निकलकर भी सुन सकेंगे वॉइस मैसेज

हालांकि अभी तक यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 11:43 IST
ख़ास बातें
  • नए अपडेट के बाद वॉइस मेसेज को बैकग्राउंड में प्‍लेबैक किया जा सकता है
  • WABetaInfo ने इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है
  • यह स्‍क्रीनशॉट एक ऑडियो प्लेयर इंटरफेस को दिखाता है

पिछले दिनों वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए वॉइस मैसेज प्रिव्‍यू फीचर भी लॉन्च किया था।

Photo Credit: Reuters

वॉट्सऐप (WhatsApp) एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसे एंड्रॉयड OS के लिए टेस्‍ट किया जा रहा है। इस फीचर के तहत, यूजर्स एक चैट से दूसरी चैट में स्विच करने पर भी वॉइस मैसेज सुन सकेंगे। मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप पर वॉइस मेसेज तब बंद हो जाता है, जब कोई यूजर वॉइस मेसेज रिसीव करने वाली चैट से बाहर निकल जाता है। ऐसा लगता है कि नए अपडेट के बाद वॉइस मेसेज को बैकग्राउंड में प्‍लेबैक की इजाजत मिल जाती है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए वॉइस मैसेज के एक्‍सपीरियंस को बढ़ा रहा है।

वॉट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.3.1 के लिए वॉट्सऐप ने ग्लोबल वॉइस मैसेज फीचर के बारे में बताया है। हालांकि अभी तक यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

इस फीचर के बारे में और ज्‍यादा जानकारी देते हुए WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह स्‍क्रीनशॉट एक ऑडियो प्लेयर इंटरफेस को दिखाता है। इस इंटरफेस की मदद से चैट लिस्‍ट के टॉप पर दिखाई देने वाले वॉइस मैसेज को पॉज, रिज्‍यूम और डिसमिस किया जा सकता है। ऑडियो की मूवमेंट को देखने के लिए एक प्रोग्रेस बार भी इस इंटरफेस में दिया गया है। ऐसा लगता है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स को वॉइस मैसेज लगातार सुनने की क्षमता मिलती है। कहा जा रहा है कि यही एक्‍सपीरियंस iOS यूजर्स को देने की भी तैयारी है। 

वॉट्सऐप पर यह अपडेट वॉइस मैसेजिंग फीचर कब तक आएगा, फ‍िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर एंड्रॉयड और iOS पर बीटा टेस्टिंग के लिए कब से उपलब्‍ध होगा। पिछले दिनों वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए वॉइस मैसेज प्रिव्‍यू फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए यूजर अपने रिकॉर्ड किए वॉइस मैसेज को किसी थ्रेड या ग्रुप चैट में शेयर करने से पहले प्रिव्यू कर सकते हैं। यह फीचर तब बहुत उपयोगी साबित होता है, जब आप वॉइस मैसेज में कुछ सुधार करना चाहते हैं या कुछ डिलीट करना चाहते हैं। मैसेज में ऑडियो की क्वालिटी को चेक करने के लिए आप उसे भेजने से पहले प्लेबैक भी कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  2. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  3. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  6. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  7. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  9. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.