WhatsApp का सबसे धांसू फीचर, वॉयस मैसेज सुनने का मन नहीं, तो उसे पढ़ पाएंगे, जानें पूरी डिटेल

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 12:58 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया फीचर वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट है।
  • वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट के जरिए यूजर्स वॉयस मैसेज को पढ़ भी पाएंगे।
  • WhatsApp की सेटिंग में जाकर इस फीचर को चालू किया जा सकता है।

WhatsApp पर यूजर्स वॉयस मैसेज को पढ़ भी पाएंगे।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज, वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल, ऑडियो मैसेज समेत फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स भेजने की सुविधा प्रदान करता है। यह बात तो सभी जानते हैं कि वॉयस मैसेज भेजना, टाइप करने की तुलना में बहुत आसान है। वहीं कुछ लोगों के लिए पढ़ने की तुलना में सुनना ज्यादा दिक्कत वाला काम हो सकता है। आज वॉट्सऐप ने आधिकारिक तौर पर एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए वॉयस मैसेज को सुनने की समस्या को दूर करना है। आइए WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में जानते हैं।

वॉट्सऐप ब्लॉग के अनुसार, WhatsApp का नया फीचर वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट है। वॉट्सऐप का कहना है कि वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब किया जा सकता है, ऐसे में आप कुछ भी कर रहे हों, इससे आपको बातचीत चालू रखने में मदद मिलेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रांसक्रिप्ट आपके डिवाइस पर जनरेट होते हैं तो ऐसे में वॉट्सऐप समेत कोई भी आपके पर्सनल मैसेज को सुन या पढ़ नहीं सकता है।

वॉट्सऐप वर्तमान में एंड्रॉइड पर ट्रांसक्रिप्ट के लिए अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पेनिश और रूसी भाषा में सपोर्ट करता है। वहीं iOS 16 पर वॉट्सऐप ट्रांसक्रिप्ट फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, तुर्की, चीनी और अरबी का सपोर्ट करता है। वहीं iOS 17 या उसके बाद में डेनिश, फिनिश, हिब्रू, मलय, नॉर्वेजियन, डच, स्वीडिश और थाई में सपोर्ट कर रहा है। वॉट्सऐप का यह नया फीचर आने वाले हफ्तों में ग्लोबल स्तर पर शुरू हो रहा है, जिसमें भविष्य में और नई भाषाएं शामिल की जाएंगी।


वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट कैसे करें चालू:


Advertisement
वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपन करना है।
उसके बाद आपको वॉट्सऐप की सेटिंग्स पर जाना है।
फिर उसके बाद चैट्स पर टैप करना है।
Advertisement
यहां आपको वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स पर क्लिक करके ऑन करना है।
फिर आप किसी भी यूजर की चैट में जाकर वॉयस मैसेज को लॉन्ग प्रेस करके, उसके बाद ट्रांसक्राइब पर टैप करने के बाद वॉयस मैसेज ट्रांसक्राइब हो जाएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Feature, Voice Message Tran

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.