WhatsApp अकाउंट को जल्द एक से अधिक डिवाइस पर चला सकेंगे यूज़र्स!

WhatsApp ज़र्स को चैट में सूचित करेगा यदि उनको संपर्क करने वाले व्यक्ति ने एक नया डिवाइस जोड़ा है। आगामी अपडेट में Expiring Message फीचर भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2020 13:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp जल्द ही Expiring Message फीचर भी ला सकता है
  • इसे पहले Disappearing Messages या Delete Messages फीचर कहा जा रहा था
  • जल्द ही यूज़र्स एक नंबर को एक से अधिक डिवाइस पर रजिस्टर कर सकेंगे

WhatsApp Beta Android को हाल ही में v2.20.110 अपडेट मिला है

WhatsApp पिछले कुछ समय से कथित तौर पर अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट पर काम कर रही है। इस फीचर को पिछले साल नवंबर में iPhone के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में देखा गया था। कई डिवाइस पर एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को चलाने का फीचर एक दिन पहले जारी किए गए एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा अपडेट में भी नहीं दिया गया है। WhatsApp के मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है, क्योंकि यह फीचर यूज़र्स को एक समय में एक से अधिक डिवाइस पर अपने अकाउंट का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। फिलहाल यूज़र अपने एक अकाउंट को केवल एक डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकता है। एक ही अकाउंट को दूसरी डिवाइस पर रजिस्टर करने पर पहली डिवाइस से व्हाट्सऐप अपने आप लॉग-आउट हो जाता है।

WABetaInfo द्वारा मल्टी-प्लेटफॉर्म फीचर को Android के लिए बनाए गए WhatsApp v2.20.110 Beta में देखा गया था। यह अभी भी डेवलपिंग मोड पर है और इसे ऐप में सक्षम नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि आप इसे देख नहीं सकते हैं भले ही आप लेटेस्ट बीटा चला रहे हो।
Advertisement
 

WABetaInfo ने सबूत पाए हैं कि व्हाट्सऐप यूज़र्स को चैट में सूचित करेगा यदि उनको संपर्क करने वाले व्यक्ति ने एक नया डिवाइस जोड़ा है। क्योंकि व्हाट्सऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है, इसलिए जब भी कोई यूज़र WhatsApp में एक नया डिवाइस जोड़ेगा, तो ऐप को उसकी एन्क्रिप्शन की को बदलना होगा।

इसके अलावा लेटेस्ट बीटा हमें आगामी फीचर पर अधिक जानकारी भी देता है। इसमें यूज़र्स दोनों पार्टियों के लिए मैसेज को अपने आप से हटा सकेंगे। इस सुविधा को पहले Disappearing Messages या Delete Messages कहा जा रहा था, लेकिन अब इसे Expiring Message कहा जाएगा। यह फीचर केवल ग्रुप चैट में एडमिन के लिए होगा, जबकि व्यक्तिगत चैट में इस फीचर का इस्तेमाल दोनों पक्ष कर सकेंगे। जब किसी भी एक चैट में यह एक्सपायरिंग मैसेज फीचर ऑन होगा तो, व्हाट्सऐप चैट लिस्ट में प्रोफ़ाइल पिक्चर पर एक इंडिकेटर दिखाएगा। यही इंडिकेटर चैट में भी उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.