WhatsApp पर ऐसे करें Message Schedule, 2021 में दोस्तों का Birthday नहीं होगा मिस

WhatsApp Message Schedule: आपकी जानकारी के लिए बता दें, WhatsApp पर फिलहाल इन-ऐप मैसेज शेड्यूल करने जैसा कोई फीचर मौजूद नहीं है। लेकिन आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद से इस प्लेटफॉर्म पर भी मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Android पर SKEDit ऐप के जरिए WhatsApp मैसेज कर सकते हैं शेड्यूल
  • iOS डिवाइस पर मदद करेगा Siri Shortcuts
  • केवल 1 हफ्ते के लिए शेड्यूल कर सकते हैं मैसेज

How to Schedule WhatsApp Messages: बेहद आसान है व्हाट्सऐप पर मैसेज को शेड्यूल करना

दोस्तों व करीबियों को हर कोई उनके बर्थडे पर सबसे पहले विश करने की चाह रखता है। लेकिन इसके लिए रात 12 बजे तक जागना हर किसी के लिए संभव नहीं है। नींद उड़ाकर दोस्तों को विश करना किसी दुविधा से कम नहीं है। लेकिन आपकी इसी दुविधा का हल आज हम लेकर आए हैं, जिसके बाद बिना रात 12 बजे तक जागे आप अपने दोस्तों को उनके बर्थडे पर ठीक 12 बजे ही विश कर सकेंगे। दरअसल, इस हल का नाम है व्हाट्सऐप पर मैसेज शेड्यूलिंग की सुविधा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, व्हाट्सऐप पर फिलहाल इन-ऐप मैसेज शेड्यूल करने जैसा कोई फीचर मौजूद नहीं है। लेकिन आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद से इस प्लेटफॉर्म पर भी मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं। इस लेख में हम एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर व्हाट्सऐप मैसेज शेड्यूल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।   
 

How to schedule WhatsApp message on Android

जैसा कि हमने पहले बताया WhatsApp ने मैसेज शेड्यूल करने का कोई ऑफिशियल फीचर पेश नहीं किया है। लेकिन, यदि आप Android यूज़र्स हैं, तो  आप व्हाट्सऐप पर मैसेज को कई थर्ड-पार्टी ऐप की सहायता से शेड्यूल कर सकते हैं। इसके लिए SKEDit ऐप आपके काफी काम आने वाला है। आइए जानते हैं कैसे इस ऐप के माध्यम से व्हाट्सऐप पर शेड्यूल करें मैसेज-

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर SKEDit डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

2. ओपन करने के बाद आपको सबसे पहले इसमें साइन-इन करना होगा।

3. साइन-इन करने के बाद मैन मैन्यू में से WhatsApp पर टैप करें।

4. इसके बाद ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा, उसे Grant कर दें। अब Enable Accessibility पर टैप करें फिर SKEDit पर जाएं और टॉगल को ऑन कर दें। आखिर में आपको Allow पर टैप करना है।
Advertisement

5. इसके बाद ऐप में वापस जाएं, जहां पर आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे। सबसे पहले जिसे मैसेज भेजना है, उसे चुने और फिर अपना मैसेज लिखें। अब तारीख और समय को सेट करें। यहां आपको एक विकल्प यह भी मिलेगा कि आप इस मैसेज को दोहराना चाहते हैं या नहीं।
Advertisement

6. नीचे अब आपको फाइनल टॉगल दिखेगा। यहां आपको Ask Me Before Sending का विकल्प दिखेगा, यदि आप इसे ऑन करके शेड्यूल करते हैं, तो मैसेज भेजने से पहले यह आपको एक नोटिफिकेशन भेजेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद ही यह मैसेज Send होगा। वहीं, अगर आप इस विकल्प को ऑफ करते हैं, तो बिना नोटिफिकेशन भेजे यह मैसेज Send कर देगा। दोस्त को बर्थडे विश करना है, तो आप इसे ऑफ भी रख सकते हैं।
 

How to schedule WhatsApp message in iPhone

Android के विपरित iOS में व्हाट्सऐप मैसेज शेड्यूल करने के लिए कोई थर्ड पार्टी ऐप उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यहां हम आपको आइफोन पर व्हाट्सऐप मैसेज शेड्यूल करने का एक अलग तरीका बताएंगे, यह तरीका है Siri Shortcuts। यह एक ऐप्पल ऐप है, जो कि एक निश्चित समय पर व्हाट्सऐप मैसेज को ऑटोमेटिकली भेज देता है। आइफोन पर व्हाट्सऐप मैसेज भेजने का तरीका-
Advertisement

1. सबसे पहले ऐप स्टोर पर जाकर Shortcuts app अपने आइफोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

2. अब नीचे दिए Automation टैब को चुनें।
Advertisement

3. अब टॉप राइट कॉर्नर पर दिए + आइकन पर क्लिक करें और Create Personal Automation पर टैप करें।

4. अगली स्क्रीन में Time of Day पर टैप करें जब भी आपको अपना मैसेज भेजना है उसे शेड्यूल कर दें। यह होने के बाद Next पर टैप कर दें।

5. अब Add Action पर टैप करें और सर्च बार में जाकर Text टाइप करें, अब नीचे आ रही लिस्ट में से Text को सिलेक्ट कर लें।

6. अब Text में जाकर अपना मैसेज टाइप करें, जो भी आप शेड्यूल करके भेजना चाहते हैं।

7. अब मैसेज बॉक्स के नीचे आपको एक + आइकन दिखेगा उस पर टैप करें और फिर सर्च बार में जाकर व्हाट्सऐप को सर्च करें।

8. यहां आपको कुछ विकल्प की लिस्ट दिखेगी, जहां पर आपको Send Message via WhatsApp सिलेक्ट करना है। अब जिसे मैसेज भेजना चाहते हैं उनका नंबर सिलेक्ट करें और फिर Next पर क्लिक कर दें। आखिर की स्क्रीन पर आपको Done पर टैप करना है।

अब आपको शेड्यूल टाइम पर Shortcuts app के द्वारा एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिस पर टैप करके आपका व्हाट्सऐप ओपन हो जाएगा और टाइप किया मैसेज भी दिखेगा। अब आपको बस इस मैसेज को Send करना है।

गौर करने वाली बात यह है कि इस तरीके से आप केवल एक हफ्ते के अंदर ही मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं, जो थोड़ा कम समय है। लेकिन मैसेज शेड्यूल न हो पाने से अच्छा है इस 1 हफ्ते वाले तरीके को अपनाकर दोस्तों को टाइम पर बर्थडे विश करना।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Schedule Messages, Android, Google Play, iPhone, App Store

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  2. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  3. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  7. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  8. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  9. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.