WhatsApp पर भेजे मैसेज को वापस लेने वाला फीचर, फिर मिली झलक

व्हाट्सऐप द्वारा पिछले कई महीनों से रीकॉल और रिवोक फ़ीचर को टेस्ट किए जाने की ख़बरें हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फ़ीचर को स्टेबल वर्ज़न में रोल आउट नहीं किया है। अब मैसेज वापस लेने वाले फ़ीचर को विंडोज फोन के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में पेश किया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 17:33 IST
व्हाट्सऐप द्वारा पिछले कई महीनों से रीकॉल और रिवोक फ़ीचर को टेस्ट किए जाने की ख़बरें हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फ़ीचर को स्टेबल वर्ज़न में रोल आउट नहीं किया है। अब मैसेज वापस लेने वाले फ़ीचर को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न में पेश किया गया है। यह इशारा करता है कि फ़ीचर अब आम यूज़र की पहुंच से बहुत दूर नहीं है।

WABetainfo ने जानकारी दी है कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर रीकॉल फ़ीचर ‘Delete for everyone’ को टेस्ट कर रही है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अब किसी कॉन्टेक्ट को गलती से भेजे गए मैसेज को रीडर के पढ़ने से पहले ही डिलीट करने की सुविधा मिलेगी। WABetainfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अलग रीकॉल सर्वर ने अब काम करना शुरू कर दिया है और सफलतापूर्वक मैसेज डिलीट हो रहे हैं। हालांकि, अभी अधिकतर यूज़र के लिए यह फ़ीचर उपलब्ध नहीं है और व्हाट्सऐप द्वारा फ़ीचर को आम यूज़र के लिए जारी करने तक इंतज़ार करना होगा। WABetainfo द्वारा जारी किए गए स्क्रीनशॉट से यह साफ नहीं है कि यह फ़ीचर कैसे काम करेगा। लेकिन इसमें बताया गया है कि जब एंड्रॉयड और आईओएस व्हाट्सऐप सेंडर मैसेज डिलीट करते हैं तो नोटिफिकेशन पैनल से भी मैसेज डिलीट हो जाएंगे।
Advertisement
 

व्हाट्सऐप द्वारा इससे पहले जुलाई में विंडोज़ बीटा ऐप के लिए रीकॉल फ़ीचर जारी किया था। विंडोज फोन पर व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.17.218 में बहु-प्रतीक्षित रीकॉल फ़ीचर को पेश किया गया। पुरानी रिपोर्ट में भेजे हुए मैसेज को एडिट करने और डिलीट या रीकॉल करने के फ़ीचर की झलक व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर देखने को मिली थी। व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.17.25 और 2.17.26 में क्रमशः एडिट और रिवोक फ़ीचर मौज़ूद थे।

एडिट विकल्प के अलावा, जैसा कि हमने बताया कि व्हाट्सऐप यूज़र को अब एक 'रिवोक' बटन भी मिलेगा। जिसका मतलब है कि अब भेजे जाने वाले मैसेज को डिलीट किया जा सकेगा। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि यह फ़ीचर तब काम करेगा जबकि मैसेज को रिसीवर ने देखा ना हो। अभी, व्हाट्सऐप यूज़र सिर्फ अपने डिवाइस में मैसेज डिलीट तो कर सकते हैं लेकिन रिसीवर के पास मैसेज दिखता रहता है। आने वाले एडिट या रिवोक फीचर भेजे जाने वाले मैसेज पर देर तक दबाए रखने पर दिखेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.