व्हाट्सएेप ने गूगल प्ले पर लॉन्च किया एंड्रॉयड बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2016 17:47 IST
व्हाट्सएेप कई सालों से अपने एप्लिकेशन के नए वर्जन को गूगल प्ले से पहले अपनी वेबसाइट पर रिलीज करता रहा है। इससे व्हाट्सएेप को बड़ी संख्या में यूजर के बीच पहुंचने से से पहले ही एप्लिकेशन में होने वाले किसी भी बग को फिक्स करने में मदद मिलती थी। लेकिन व्हाट्सएेप को इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होता था कि व्हाट्सएेप की वेबसाइट पर जाने वाले चुनिंदा यूजर ही नए व्हाट्सएेप एप्लिकेशन वर्जन को डाउनलोड करते थे।

अब फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएेप ने अपने एप्लिकेशन को जांचने और बढ़ाने के इरादे से गूगल प्ले पर अपना आधिकारिक बीटा टेस्टिंग प्रग्राम शुरू कर दिया है। एंड्रॉयड पुलिस की खबर के मुताबिक व्हाट्सएेप का आधिकारिक बीटा प्रोग्राम टेस्टिंग के लिए यूजर को गूगल प्ले कम्युनिटी या ग्रुप को ज्वॉइन करने की जरूरत नहीं होती है। इससे व्हाट्सएेप को ना केवल टेस्टर को अपडेट देने में मदद मिलेगी बल्कि कंपनी या एपीके होस्टिंग साइट से नए वर्जन को डाउनलोड करने के अतिरिक्त काम को भी कम करेगा।
Advertisement
 

आधिकारिक व्हाट्सएेप टेस्टिंग पेज पर यूजर को अपने गूगल अकाउंट के जरिये साइन इन करने की जरूरत होती है। पेज को खोलने पर एक मैसेज मिलता है जिस पर लिखा होता है, ''व्हाट्सएेप ने आपको अब तक रिलीज ना किये गए व्हाट्सएेप एप्लिकेशन वर्जन को टेस्ट करने के लिए आमंत्रित किया है।'' व्हाट्सएेप यूजर को चेतावनी भी देता है कि व्हाट्सएेप मैसेंजन एप्लिकेशन के टेस्टिंग वर्जन को ध्यान में रखते हुए आपको बग संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।

व्हाट्सएेप के एक प्रवक्ता ने टेकक्रंच से बातचीत में इसकी पुष्टि की है लेकिन किसी भी जानकारी को साझा करने से इनकार कर दिया।
Advertisement

इससे पहले इस इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सेएप ने ऐलान किया था कि हर महीने एक बिलियन लोग व्हाट्सएेप के एक्टिव यूजर हैं। कंपनी ने बताया था कि प्रतिदिन व्हाट्सएेप पर 42 बिलियन मैसेज, 1.6 बिलियन तस्वीरें और 250 मिलियन वीडियो साझा किये जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.