WhatsApp पर अब iOS यूजर्स भेज सकते हैं हाई-क्वालिटी में फोटो और वीडियो, जानें कैसे?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए शेयर शीट में डॉक्यूमेंट ऑप्शन को चुनकर तस्वीरों और वीडियो को शेयर करना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 19:20 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने ऐप स्टोर (बिल्ड नंबर 23.24.73) पर एक नया स्टेबल अपडेट दिया है
  • अब iOS यूजर्स डॉक्यूमेंट के जरिए भेज सकते हैं HD फोटो या वीडियो
  • शेयर शीट पर 'Document' ऑप्शन के जरिए भेज सकते हैं फाइल्स
व्हाट्सऐप (WhatsApp) के बीटा वर्जन को Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल करने वाले टेस्टर्स पिछले कुछ समय से HD क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फीचर में यूजर्स फोटो या वीडियो को भेजते समय एक खास 'HD' ऑप्शन को चुन कर उन्हें हाई-क्वालिटी में भेज सकते हैं। यूं तो यह फीचर अभी तक iOS यूजर्स को नहीं मिला है, लेकिन एक व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर के अनुसार, iOS पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जल्द फोटो या वीडियो को डॉक्यूमेंट के रूप में ऑरिजनल क्वालिटी में भेज सकेंगे।

WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने ऐप स्टोर (बिल्ड नंबर 23.24.73) पर एक नया स्टेबल अपडेट सबमिट किया है जो यूजर्स को आसानी से ऑरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो को डॉक्यूमेंट के रूप में भेजने की अनुमति देता है। इसका मतलब है कि iOS यूजर्स ऐप के जरिए जो तस्वीरें और वीडियो शेयर करेंगे, वे अपनी मूल क्वालिटी में होंगे, जिससे रिसीवर को खराब क्वालिटी या बेहद कम्प्रेस्ड फाइल नहीं मिलेगी।
Advertisement

ट्रैकर के मुताबिक, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए शेयर शीट में डॉक्यूमेंट ऑप्शन को चुनकर तस्वीरों और वीडियो को शेयर करना होगा। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि फीचर अभी रोलआउट होना शुरू हो रहा है और जो भी iOS यूजर WhatsApp का उपयोग करता है उसे तुरंत ऐप को अपडेट करना होगा। फीचर लेटेस्ट 23.24.73 वर्जन पर उपलब्ध है।

हालांकि, ध्यान रखें कि ऑरिजनल क्वालिटी वाले फोटो और वीडियो शेयर करने से आपके मासिक प्लान से अधिक डेटा की खपत होगी। ऐसा विशेष रूप से वीडियो फाइलों के साथ होता है। ऐसे में सीमित मोबाइल डेटा को इस्तेमाल करते समय आपको इस बात का खास खयाल रखना होगा।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और ऑप्शनल फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को व्हाट्सऐप स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की अनुमति दे सकता है। इसे Google Play Store पर Android के लिए WhatsApp Beta v2.23.25.20 पर देखा गया था। प्लेटफॉर्म पहले से ही यूजर्स को फेसबुक पर व्हाट्सऐप स्टेटस शेयर करने का विकल्प देता है। नया फीचर भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.