फेसबुक के साथ आपका फोन नंबर साझा करेगी व्हाट्सऐप

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 26 अगस्त 2016 09:32 IST
ख़ास बातें
  • इस कदम से व्हाट्सऐप 'विज्ञापन रहित' बना रहेगा
  • फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सऐप का किया था अधिग्रहण
  • अपनी निजता नीति में पहली बार किया बदलाव
मैसेंजिंग सेवा व्हाट्सऐप ने अपनी वैश्विक निजता नीति में बदलाव किया है जिसके तहत वह अब अपने यूज़र के फोन नंबर अपनी मालिक कंपनी फेसबुक को उपलब्ध कराएगी।

व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम से जहां फेसबुक को अपने मंच पर और लक्षित विज्ञापन देने में मदद मिलेगी वहीं व्हाट्सऐप ‘विज्ञापन रहित’ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सऐप का अधिग्रहण कर लिया था। उसके बाद से उसने अपनी निजता नीति में पहली बार बदलाव किया है।

निजता अधिकार की वकालत करने वाले कार्यकर्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई है कि फेसबुक डेटा के लिए व्हाट्सऐप उपयोक्ताओं के एकाउंट में तांकझांक करेगी। हालांकि दोनों कंपनियों का कहना है कि व्हाट्सऐप एक अलग यानी स्वतंत्र कंपनी के रूप में परिचालन करेगी और उसके उपयोक्ताओं के डेटा, उनकी सहमति के बिना आपस में साझा नहीं किए जाएंगे।

व्हाट्सऐप के दुनिया भर में एक अरब से अधिक यू़ज़र हैं जिनमें से एक बड़ा हिस्सा भारत से आता है। प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सऐप अपने यूज़र के मोबाइल नंबर व डिवाइस यानी मोबाइल आदि की जानकारी फेसबुक के साथ साझी करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Facebok, App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.