WhatsApp आईओएस बीटा ऐप पर चल रही है मीडिया एडिट फीचर की टेस्टिंग

Facebook के इस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने iPhone यूज़र के लिए एक नया बीटा अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जुलाई 2019 16:20 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के नए आईओएस बीटा में चल रही क्विक मीडिया एडिट फीचर की टेस्टिंग
  • व्हाट्ससऐप कर रही है मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर काम
  • iPhone यूज़र के लिए एक नया बीटा अपडेट

WhatsApp आईओएस बीटा ऐप पर चल रही है मीडिया एडिट फीचर की टेस्टिंग

Facebook के इस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने iPhone यूज़र के लिए एक नया बीटा अपडेट जारी किया है। आईफोन यूज़र के लिए जारी हुए नए अपडेट के साथ कई बदलाव किए गए हैं। 3डी टच का इस्तेमाल कर प्रोफाइल पिक्चर को सेव नहीं किया जा सकेगा। चैट्स में डाउनोलड समस्या के नोटिफिकेशन पिन अलर्ट के रूप में दिखेंगे और टेस्टिंग के लिए क्विक मीडिया एडिट फीचर को ऐनेबल किया गया है। अब जैसे कि इस फीचर को ऐनेबल कर दिया गया है जो इसे स्टेबल वर्जन के लिए भी जल्द जारी किया जा सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर काम कर रही है जिससे बिजनेस यूज़र एक ही समय पर दो डिवाइस में अपने एक अकाउंट को चला सकेंगे।

अगर बदलाव की बात करें तो WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप ने 3टी टच शार्टकट को हटा दिया है, इसका मतलब इस शार्टकट का इस्तेमाल कर अब प्रोफाइल पिक्चर को सेव नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप डाउलोड समस्या के पिन अलर्ट की भी टेस्टिंग कर रही है। यह अलर्ट चैट के टॉप पर शो होगा जो आपको ऐप को अपडेट करने का सुझाव देगा।
 

WhatsApp लेटेस्ट आईओएस बीटा में कर रही पिन चैट की टेस्टिंग
Photo Credit: WABetaInfo

WhatsApp क्विक मीडिया एडिट फीचर

iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए क्विक मीडिया एडिट फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। व्हाट्सऐप के लेटेस्ट आईओएस बीटा के लिए इस फीचर को ऐनेबल कर दिया गया है। क्विक एडिट मीडिया शॉर्टकट आपके द्वारा इंडिविजुअल चैट या फिर ग्रुप में भेजे गए या प्राप्त किए गए मीडिया फाइल को एडिट करने की सुविधा प्रदान करेगा।
 

WhatsApp मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सऐप मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रही है जिसकी मदद से यूज़र एक ही समय पर दो डिवाइस में भी एक ही अकाउंट को चला सकेंगे। इसका मतलब स्टेबल अपडेट आने के बाद यूज़र आईफोन के अलावा आईपैड में भी एक साथ अपने एक व्हाट्सऐप अकाउंट को दोनों ही डिवाइस में चला पाएंगे। UWP ऐप की मदद से फोन में इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर भी यूज़र कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप को चला पाएंगे।

WhatsApp ने टेस्टर के लिए उपलब्ध कराया क्विक मीडिया एडिट ऑप्शन

Advertisement
Photo Credit: WABetaInfo



फिलहाल नए सिस्टम पर काम चल रहा है और अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि इसके स्टेबल अपडेट को कब तक जारी किया जाएगा। कहा जा रहा है कि नए सिस्टम के साथ व्हाट्सऐप अपने एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन को भी इंप्रूव करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.