व्हाट्सऐप ने कहा, वीडियो कॉलिंग इस्तेमाल करने में भारत सबसे आगे

कई महीनों की टेस्टिंग के बाद, व्हाट्सऐप ने पिछले साल नवंबर में अपने सभी प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉलिंग फ़ीचर की शुरुआत की थी। अब, इस फ़ीचर के शुरू होने के छह महीने बाद, व्हाट्सऐप ने पुष्टि की है कि दुनियाभर में वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को इस्तेमाल करने में भारत सबसे आगे है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 10:34 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप वीडियो कॉल में 340 मिलियन वीडियो कॉल मिनट रिकॉर्ड किए जाते हैं
  • अकेले भारत में ही व्हाट्सऐप के 200 मिलियन एक्टिव यूज़र हैं
  • हर रोज 50 मिलियन वीडियो कॉलिंग मिनट भारत में रिकॉर्ड किए जाते हैं
कई महीनों की टेस्टिंग के बाद, व्हाट्सऐप ने पिछले साल नवंबर में अपने सभी प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉलिंग फ़ीचर की शुरुआत की थी। अब, इस फ़ीचर के शुरू होने के छह महीने बाद, व्हाट्सऐप ने पुष्टि की है  कि दुनियाभर में वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को इस्तेमाल करने में भारत सबसे आगे है। भारत में, हर दिन व्हाट्सऐप पर कुल 50 मिलियन वीडियो कॉलिंग मिनट रिकॉर्ड किए जाते हैं, जो कि दुनियाभर में सबसे ज़्यादा है।

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि आखिर क्यों व्हाट्सऐप भविष्य में किए जाने वाले बिज़नेस के लिए भारत को एक प्रमुख देश के तौर पर देखता है। दुनियाभर में हर महीने 1.2 बिलियन एक्टिव यूज़र में से अकेले भारत में ही 200 मिलियन एक्टिव यूज़र हैं। व्हाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग फ़ीचर दुनियाभर में सफल रहा है और हर दिन इससे 340 मिलियन वीडियो कॉल मिनट रिकॉर्ड किए जाते हैँ। व्हाट्सऐप का दावा है कि व्हाट्सऐप यूज़र हर रोज करीब 55 मिलियन से ज़्यादा वीडियो कॉल करते हैं।
Advertisement

हर रोज 340 मिलियन वीडियो कॉलिंग मिनट में से अकेले भारत में ही 50 मिलियन वीडियो कॉलिंग मिनट भारत में रिकॉर्ड किए जाते हैं। अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले, व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉलिंग फ़ीचर देर से पेश किया था, लेकिन इसके बड़े यूज़र बेस के चलते कम समय में ही इस फ़ीचर को बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के लॉन्च के दौरान, व्हाट्सऐप ने कहा था कि नई वीडियो कॉलिंग सेवा को भारत में काम करने के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जहां अधिकतर लोगों को खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी का सामना करना पड़ता है।
Advertisement

व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक अलग वीडियो कॉलिंग बटन  दिया था। आईफोन यूज़र के पास शुरुआत से ही वीडियो कॉलिंग के लिए अलग बटन था। हाल ही में, व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में स्नैपचैट की तरह स्टेटस फ़ीचर भी दिया था, जिससे किसी तस्वीर, जिफ़ या वीडियो को अपने स्टेटस के तौर पर सेट कर सकते थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.