WhatsApp iPhone ऐप पर अब 8 लोगों का ग्रुप कॉल संभव, यह है तरीका

iPhone के लिए WhatsApp v2.20.50 नया ग्रुप कॉलिंग फीचर लाता है और चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट के बाद अब आईफोन यूज़र्स अधिकतम आठ यूज़र्स के साथ एक साथ वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 15:55 IST
ख़ास बातें
  • WhstApp iPhone पर पहले अधिकतम चार यूज़र्स कर सकते थे ग्रुप कॉल
  • WhatsApp v2.20.50 अपडेट के बाद अधिकतम आठ यूज़र्स कर सकते हैं ग्रुप कॉल
  • कुछ दिन पहले WhatsApp Android यूज़र्स के लिए भी जारी किया गया था फीचर

WhatsApp Android यूज़र्स को पहले ही मिल चुका है नया ग्रुप कॉलिंग फीचर

WhatsApp ने ग्रुप कॉल लिमिट बढ़ाने के लिए iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। अपडेट आईफोन यूज़र्स को आठ प्रतिभागियों के साथ एक ग्रुप कॉल करने का फीचर देता है। यह अधिकतम संख्या पहले चार यूज़र्स की थी। बता दें कि ऐसा ही अपडेट कुछ दिनों पहले Android यूज़र्स के लिए भी जारी किया गया था। एंड्रॉयड में भी पहले अधिकतम चार यूज़र एक साथ ग्रुप कॉल कर सकते थे, जिसे अब बढ़ा कर आठ कर दिया गया है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पिछले कुछ समय से एंड्रॉइड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म के लिए इस फीचर पर काम कर रही थी। एंड्रॉयड के बाद आईफोन यूज़र्स इस अपडेट का इंतज़ार कर रहे थे और अब आखिरकार कंपनी ने WhatsApp iPhone के लिए भी लेटेस्ट अपडेट जारी कर दी है।

iPhone के लिए WhatsApp v2.20.50 नया ग्रुप कॉलिंग फीचर लाता है और चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट के बाद अब आईफोन यूज़र्स अधिकतम आठ यूज़र्स के साथ एक साथ वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। मूल रूप से इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सभी यूज़र्स को व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल या अपडेट करना होगा। यदि आपने अपने iPhone पर ऑटो अपडेट चालू नहीं किया है, तो आपको ऐप स्टोर के जरिए व्हाट्सऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर खुद से अपडेट करना होगा। अपडेट के चेंजलॉग के अनुसार ग्रुप कॉल में यूज़र्स की व्रिद्धी के अलावा इसमें मैसेज एक्शन मेनू को भी अपडेट किया गया है और iOS 13 यूज़र्स के लिए विज़ुअल सुधार भी किए गए हैं।
Advertisement
 

How to make a group call with WhatsApp 

वॉइस या वीडियो कॉल शुरू करने का तरीका पहले की तरह ही रहेगा, केवल अब यूज़र अपने अलावा तीन के बजाय सात यूज़र्स को एक साथ जोड़ा जा सकता है। आपको WhatsApp ग्रुप कॉल करने के लिए सबसे पहले ग्रुप को खोलना होगा, जिसके साथ आप बातचीत करना चाहते हैं और ऊपरी दायीं ओर कॉल बटन पर क्लिक करना होगा। यदि ग्रुप में आठ से अधिक यूज़र्स हैं, तो व्हाट्सऐप आपसे पूछेगा कि आप किन सात कॉन्टेक्ट्स को कॉल करना चाहते हैं। इसी प्रकार यदि ग्रुप में आठ से कम यूज़र्स हैं तो कॉल सीधे शुरू हो जाएगी। जिन ग्रुप मेंबर्स का नंबर आपके फोन की कॉन्टेक्ट्स लिस्ट में सेव नहीं है, उन्हें कॉल में जोड़ा नहीं जा सकेगा।
 

दुनिया भर के लोग सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन कर रहे हैं और इसी का फायदा लोकप्रिय वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom को मिल रहा है। ऐप दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की कर रहा है। इसका एक सबसे बड़ा कारण ऐप द्वारा दर्जनों यूज़र्स को एक साथ वीडियो कॉल की सुविधा देना है। अधिकतम आठ यूज़र्स के साथ बेशक WhatsApp अभी भी Zoom या Google Duo से पीछे हो, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि कंपनी अब ग्रुप कॉलिंग के महत्व को समझ रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.