व्हाट्सऐप पर चैट करना होगा मज़ेदार, विंडोज फोन बीटा ऐप पर दिखे नए स्टीकर

सीमित विंडोज़ फोन यूज़र का ध्यान रखते हुए व्हाट्सऐप ने कुछ फीचर में बढ़ोत्तरी की है। विंडोज़ फोन के लिए नया व्हाट्सऐप बीटा अपडेट, 2.18.24. वर्ज़न के साथ देखा गया है। इस अपडेट में यूज़र को नए स्टीकर आइकन देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 21 फरवरी 2018 13:53 IST
ख़ास बातें
  • विंडोज़ फोन के लिए नया व्हाट्सऐप बीटा अपडेट देखा गया
  • अपडेट में यूज़र नए स्टीकर, आइकन देखने को मिल सकते हैं
  • विंडोज़ फोन यूज़र को मिलेगी लाइव लोकेशन साझा करने की सुविधा
सीमित विंडोज़ फोन यूज़र का ध्यान रखते हुए व्हाट्सऐप ने कुछ फीचर में बढ़ोत्तरी की है। विंडोज़ फोन के लिए नया व्हाट्सऐप बीटा अपडेट, 2.18.24. वर्ज़न के साथ देखा गया है। इस अपडेट में यूज़र को नए स्टीकर आइकन देखने को मिल सकते हैं। यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन के लिए उपलब्ध व्हाट्सऐप से हटकर होगा। यह नया अपडेट विंडोज़ फोन यूज़र को लाइव लोकेशन साझा करने की सुविधा भी देगा, जो अब तक आईफोन व एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध थी। नया फीचर यूज़र तक कुछ सप्ताह में स्टेबल बिल्ड के साथ जारी कर दिया जाएगा।
 


Advertisement
विंडोज़ फोन के लिए नए बीटा अपडेट को सबसे पहले WABetaInfo के हवाले से देखा गया है। लाइव लोकेशन फीचर की बात करें तो एंड्रॉयड और आईओएस में पिछले साल अक्टूबर में यह फीचर दिया गया था। फीचर के ज़रिए लोग अपनी संपर्क सूची में शामिल लोगों के साथ लाइव लोकेशन साझा कर सकते हैं। नया वर्ज़न विंडोज़ फोन के लिए आधुनिक स्टीकर फीचर भी लेकर आ रहा है, जिससे समूह व व्यक्तिगत वार्ता के दौरान इन स्टीकर का इस्तेमाल संभव होगा। साथ ही नोटिफिकेशन और स्टीकर की जुगलबंदी भी यूज़र को इसमें देखने को मिलेगी। इस फीचर का लाभ विंडोज़ फोन यूज़र नया बीटा वर्ज़न डाउनलोड कर उठा सकते हैं। ध्यान रहे, नए बीटा वर्ज़न में बग हो सकते हैं। इससे बचने  के लिए आप स्टेबल वर्ज़न जारी होने तक का इंतज़ार कर सकते हैं। विंडोज़ फोन के बाद अब एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र को भी नए स्टीकर का इंतज़ार रहेगा।
 
 

हर महीने WhatsApp को इस्तेमाल करने वालों की सख्या

फरवरी में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक फेसबुक के अधिकार वाले व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1.5 अरब मासिक एक्टिव यूज़र हो हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर हर रोज़ करीब 60 अरब मैसेज हर रोज़ भेजे जा रहे हैं। ध्यान रहे, 19 फरवरी, 2014 को फेसबुक ने व्हाट्सऐप का अधिग्रहण 19 बिलियन डॉलर (करीब 1.21 लाख करोड़) में किया था। फेसबुक द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा था। व्हाट्सऐप को भारत में हर महीने तकरीबन 20 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।
 

भेज सकते हैं पैसे भी

हाल में व्हाट्सऐप के साथ यूपीआई फीचर भी जोड़ा गया है। अब यूज़र, व्हाट्सऐप के ज़रिए पैसों का लेन-देन भी कर सकते हैं।  'व्हाट्सऐप पेमेंट' सेवा यूपीआई के अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक समेत लगभग 70 बैंकों को सपोर्ट करती है। (पढ़ें - कैसे भेजें व्हाट्सऐप से पैसे)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.