• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp चैट विंडो में ही चलेगा अब यूट्यूब वीडियो, आईफोन पर आया नया फ़ीचर

WhatsApp चैट विंडो में ही चलेगा अब यूट्यूब वीडियो, आईफोन पर आया नया फ़ीचर

व्हाट्सऐप का यूट्यूब इंटीग्रेशन फ़ीचर आख़िरकार अब आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप काफ़ी लंबे समय से आईओएस ऐप के चैट इंटरफेस में यूट्यूब सपोर्ट लाने की योजना बना रही है। अब, आईफोन यूज़र इस नए फ़ीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp चैट विंडो में ही चलेगा अब यूट्यूब वीडियो, आईफोन पर आया नया फ़ीचर
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर के आने से यूज़र किसी चैट में ही यूट्यूब वीडियो देख पाएंगे
  • चैट से बाहर निकलने पर भी यूट्यूब वीडियो चलती रहती है
  • अभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए नया फ़ीचर उपलब्ध नहीं है
विज्ञापन
व्हाट्सऐप का यूट्यूब इंटीग्रेशन फ़ीचर आख़िरकार अब आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप काफ़ी लंबे समय से आईओएस ऐप के चैट इंटरफेस में यूट्यूब सपोर्ट लाने की योजना बना रही है। अब, आईफोन यूज़र इस नए फ़ीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र किसी चैट में ही यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। नए यूट्यूब पीआईपी (पिक्चर-इन-पिक्चर) सपोर्ट फ़ीचर को पाने के लिए यूज़र को व्हाट्सऐप आईओएस ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न वी2.18.11 को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

नए यूट्यूब सपोर्ट के साथ, आईओएस यूज़र ऐप में किसी यूट्यूब वीडियो को खोलने के लिए यूट्यूब लिंक पर टैप कर सकते हैं। WABetaInfo  ने व्हाट्सऐप में इस फ़ीचर को सबसे पहले देखा। जब हमने इस फ़ीचर को टेस्ट किया तो हमने देखा कि यूट्यूब ऐप की जगह अब वीडियो ऐप में ही एक छोटे बबल के तौर पर दिखता है। इस फ़ीचर में play/pause, close और fullscreen करने के लिए बटन हैं। इससे पहले यूज़र जब किसी यूट्यूब वीडियो के लिंक पर क्लिक करते थे तो वीडियो, स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल यूट्यूब ऐप में ही खुलती थी। यूज़र के पास वीडियो बबल के साइज़ को कम और बढ़ाने का विकल्प भी रहेगा। इस बबल को स्क्रीन पर कहीं भी मूव किया जा सकता हहै। हालांकि, जब हमने वीडियो विंडो को मूव किया तो यह स्क्रीन के ऊपर या फिर सबसे नीचे शिफ्ट हो जाती है।
 
whatsapp

आईफोन के लिए नए व्हाट्सऐप में एक नया फ़ीचर और है, जिससे यूट्यूब वीडियो चैट से बाहर आने पर भी प्ले होती रहती है। यह वीडियो एक चैट से दूसरी चैट में स्विच करने के दौरान भी चलती रहती है। व्हाट्सऐप पर यूट्यूब वीडियो प्ले करने के लिए, चैट में यूआरएल पर टैप करें और आपको वीडियो बबल दिख जाएगा।

ख़ास बात है कि, यूट्यूब बबल सिर्फ तभी दिखता है जबकि यूज़र को एक वीडियो मिलता है। इसलिए, अगर कोई यूज़र किसी वीडियो को एक कॉन्टेक्ट के साथ शेयर करता है तो वह वीडियो ऐप में नहीं दिखेगा।

गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर अभी सिर्फ व्हाट्सऐप आईओएस ऐप के लिए ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही एंड्रॉयड यूज़र को भी यह अपडेट ज़ारी किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »