WhatsApp पर 'गुड मॉर्निंग' जैसे मैसेज को किया फॉरवर्ड, तो...

WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र को नया बीटा वर्ज़न 2.18.179 जारी कर दिया गया है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जून 2018 17:05 IST

WhatsApp

WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र को नया बीटा वर्ज़न 2.18.179 जारी कर दिया गया है। इसमें मैसेज की लेबलिंग यानी, अगर मैसेज को फोरवार्ड किया गया है, तो मैसेज पाने वाले की चैट विंडो पर यह स्पष्ट लिखकर आएगा। हर फोरवार्डिड मैसेज में यह रिसीवर के पास लिखकर जाएगा। जिससे 'गुड मॉर्निंग' या अन्य गैर-ज़रूरी सूचना जैसे मैसेज को देखकर ही पहचाना जा सकेगा। बता दें कि यह लेबल रिसीवर के साथ-साथ सेंडर को भी दिखेगा।

WhatsApp में यह नया बदलाव मीडिया विज़िबिलिटी फीचर दिए जाने के ठीक बाद आया है। जिस फीचर की मदद से एंड्रॉयड यूज़र अपने कॉन्टेंट को गैलरी में आने से रोक सकते हैं। यह फीचर नए कॉन्टैक्ट शॉर्ट के साथ आया है, जिसका लाभ जल्द ही सभी WhatsApp यूज़र को मिलना शुरू हो जाएगा।
Advertisement
 

नया फॉरवार्डिड फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी ऐसे मैसेज को कॉन्टेक्ट में भेजना होगा, जो आपके पास कहीं से आया हो। जैसे ही आप यह मैसेज भेजते हैं, तो संदेश के ऊपर 'फोरवार्डिड' लिखकर आ जाएगा। ध्यान रहे, यह लेबल खुद से हटाया जाना संभव नहीं होगा। फोरवार्डिड लेबल शुरुआती तौर पर बीटा टेस्टिंग पर है। आप इसे व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न या एपीके फाइल के ज़रिए अनुभव कर सकते हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि व्हाट्सऐप पर 'Predicted Upload' फीचर को लाया जा रहा है। इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईफोन ऐप के लिए रिलीज किया गया है। व्हाट्सऐपबीटाइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को व्हाटसऐप आईओएस ऐप के 2.18.61 स्टेबल वर्ज़न और व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के स्टेबल वर्ज़न 2.18.156 के लिए सीमित तौर पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, गैजेट्स 360 की टीम इस फीचर को टेस्ट करने में सफल नहीं रही थी। हमने रोलआउट को लेकर कंपनी से संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp for Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.