व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप से वीडियो कॉल करना संभव

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2016 14:30 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग फ़ीचर चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है
  • फिलहाल, इसे सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए रिलीज किया गया है
  • आम यूज़र के लिए फ़ीचर को रोलआउट किए जाने के बारे में जानकारी नहीं है
एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र अब वीडियो कॉल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप बीटा ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में इस फ़ीचर को दिया गया है। अभी इसी फ़ीचर का फायदा कंपनी के आधिकारिक एंड्रॉयड बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए साइनअप करने वाले ही यूज़र उठा पाएंगे।

नए वीडियो कॉल फ़ीचर तक कॉल टैब के जरिए पहुंचा जा सकता है। वीडियो कॉल करने के लिए यूज़र को डायलर आइकन पर क्लिक करना होगा, जो सर्च आइकन के बगल में मौजूद है। डायलर आइकन पर क्लिक करने के बाद यूज़र को वॉयस कॉल या वीडियो कॉल के बीच चुनने को कहा जाएगा। ध्यान रहे कि यह फ़ीचर तभी काम करेगा जब कॉलर और जिसे कॉल करना है, वे दोनों एंड्रॉयड बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा हों। अगर दूसरे शख्स के पास ऐप का पुराना वर्ज़न है, या वह बीटा वर्ज़न इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो कॉलर को “Couldn’t place call” का मैसेज मिलेगा।
Advertisement

गैजेट्स 360 ने व्हाट्सऐप के नए वीडियो कॉल फ़ीचर की टेस्टिंग की और पाया कि यह खराब कनेक्टिविटी में भी काम करता है। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड यूज़र को 2.16.316 या उसके बाद से वर्ज़न में अपडेट करना होगा। जिन यूज़र को इस फ़ीचर का लुत्फ उठाना है, उन्हें बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए साइन अप करना होगा।

अफसोस की बात यह साफ नहीं है कि इस फ़ीचर को सभी यूज़र के लिए कब तक रोल आउट किया जाएगा। हमने इस संबंध में व्हाट्सऐप से जानकारी मांगी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Social, WhatsApp
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.