WhatsApp में आने वाला है नया फीचर, कुछ भी सर्च करना होगा आसान

WhatsApp Android Beta v2.20.117 अपडेट एक महत्वपूर्ण बग को ठीक करता है, जिससे ऐप क्रैश हो जाया करता था। जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप इसलिए क्रैश होता था, क्योंकि ऐप में libcurve25519.so नामक एक लाइब्रेरी गायब थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 12:18 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp प्रोटेक्ट बैकअप फीचर पर भी कर रहा है काम
  • ऑटो-डाउनलोड नियमों में भी होगा बदलाव
  • एडवांस सर्च फीचर से ऐप के अंदर मीडिया खोजना होगा आसान

WhatsApp Android बीटा में जल्द ही एडवांस सर्च फीचर जोड़ा जाएगा


WhatsApp ने Android के लिए एक नया बीटा अपडेट जारी किया है, जिसमें बदलावों के साथ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। कथित तौर पर अपडेट में अब आगामी एडवांस सर्च फीचर की एक झलक भी दिखाई है, जो यूज़र्स को किसी भी प्रकार के मीडिया को आसानी से खोजने में मदद करेगा। एक नया प्रोटेक्ट बैकअप फीचर भी देखा गया है, जो फिलहाल डेवलपमेंट में है। यह फीचर आपके गूगल ड्राइव बैकअप के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा। व्हाट्सऐप नए ऑटो-डाउनलोड नियमों को भी लागू करना चाह रहा है, जो पॉप्युलर फॉर्वड तस्वीरों, वीडियो, डॉक्युमेंट और वॉयस मैसेज को अपने आप डाउनलोड होने से रोकेगा।

व्हाट्सऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने Android के लिए WhatsApp v2.20.117 बीटा के कुछ फीचर्स ढूंढे हैं। कथित तौर पर अपडेट एक महत्वपूर्ण बग को ठीक करता है, जिससे ऐप क्रैश हो जाया करता था। फीचर ट्रैकर यह बताता है कि व्हाट्सऐप क्रैश हो जाया करता था, क्योंकि ऐप में libcurve25519.so नामक एक लाइब्रेरी नहीं थी।

इस फिक्स के अलावा लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में एक एडवांस सर्च मैसेज फीचर की जानकारी भी शामिल है, जो किसी भी प्रकार के मीडिया को आसानी से खोजने में मदद करता है। यूज़र्स विशेष रूप से इस नए सर्च फीचर का इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप के अंदर फोटो, ऑडियो, GIFs, वीडियो और डॉक्युमेंट्स आदि को आसानी से खोज सकेंगे। यह फीचर अभी भी अंडर डेवलपमेंट है और भले ही आप लेटेस्ट बीटा वर्ज़न को डाउनलोड करें, तब भी इसे नहीं देख पाएंगे। यह फीचर पिछले साल iPhone के लिए WhatsApp v2.20.30.25 बीटा में देखा गया था और अब इसे एंड्रॉयड पर भी टेस्ट किया जा रहा है।
Advertisement
 

प्रोटेक्ट बैकअप फीचर भी फिलहाल डेवलपमेंट में है, लेकिन नए अपडेट में एक फील्ड आती है, जहां यूज़र्स को पासवर्ड डालना होगा। इससे पहले यह फीचर एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप v2.20.66 बीटा में भी देखा गया था। बता दें कि यह फीचर यूज़र्स को अपने चैट बैकअप को पासवर्ड के जरिए सुरक्षित करने का मौका देता है।

अंत में WhasApp एक नए ऑटो-डाउनलोड नियम पर भी काम कर रहा है, जिसे भविष्य के अपडेट में से डिफॉल्ट रूप से लागू किया जा सकता है। अक्सर फॉर्वड किए गए फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट और वॉयस मैसेज अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं, लेकिन यह नए नियम व्हाट्सऐप को ऐसा करने से रोकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.