WhatsApp पर आया ये काम का फीचर, ऐसे आएगा आपके काम

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) फीचर को उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2018 17:27 IST
ख़ास बातें
  • अब एंड्रॉयड यूजर ले पाएंगे पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) फीचर का मजा
  • बीटा के बाद पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) फीचर का स्टेबल अपडेट जारी
  • कुछ समय पहले WhatsApp पर आया नया फीचर दिखाएगा प्रीव्यू

WhatsApp पर आया ये काम का फीचर, ऐसे आएगा आपके काम

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) फीचर को उपलब्ध करा दिया गया है। याद करा दें कि,अक्टूबर माह में पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) के एंड्रॉयड बीटा ऐप को जारी किया गया था। इस फीचर की मदद से ऐप में ही एक छोटी सी विंडो ओपन होगी जिसमें Instagram, Facebook और YouTube वीडियो को देखा जा सकेगा।

बीटा फेज़ में टेस्टिंग के बाद अब अंतत: एंड्र्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए स्टेबल अपडेट को जारी किया गया है। अपडेट को Google Play Store के जरिए रोल आउट किया जा रहा है और इसका वर्जन नंबर 2.18.280 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, PiP सपोर्ट मिलने के बाद यदि आप किसी YouTube लिंक पर क्लिक करते हैं तो वीडियो ऐप में ही प्ले होनी शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा WhatsApp कई नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले आईफोन ऐप के लिए ग्रुप कॉलिंग बटन को जोड़ा गया था। उम्मीद है कि यह फीचर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म यूजर के लिए भी जल्द जारी किया जाएगा। ग्रुप ऑडियो या वीडियो कॉल करने के लिए आपको पहले एक कॉन्टैक्ट को कॉल करने के बाद दूसरे कॉन्टैक्ट को कॉल मिलाना पड़ता था लेकिन अब इस फीचर के ऐप में जुड़ जाने के बाद कॉल मिलाने से पहले ही आप जिन कॉन्टैक्ट के साथ बात करना चाहते हैं उन्हें एड कर पाएंगे।

याद करा दें कि, नवंबर माह के अंत में WhatsApp ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपने मल्टी-शेयर फीचर को अपग्रेड किया था। फीचर के अपग्रेड होने के बाद अब यदि आप थर्ड पार्टी ऐप्स से किसी टेक्स्ट को दो या उससे अधिक यूजर के साथ शेयर करते हैं तो WhatsApp अब आपको सबसे पहले उसका प्रीव्यू शो करेगा। इस फीचर की विस्तार से जानकारी के लिए हमारी पूर्व खबर को पढ़ें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp PIP Feature, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.