WhatsApp वैरिफाइड अकाउंट जल्द आ आएगा, ऐसे करेगा काम...

पिछले महीने WhatsApp द्वारा वेरिफाइड प्रोफाइल और अन्य बिजनेस संबंधित फीचर की टेस्टिंग करने की खबरें आई थीं। जानकारी मिली थी कि इन फीचर की टेस्टिंग विंडोज फोन ऐप के बीटा वर्ज़न पर हो रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अगस्त 2017 13:05 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने ऐलान किया, वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट को ऐप में पेश
  • इससे यूज़र को बिजनेस हाउस से संपर्क करने में सुविधा होगी
  • कॉन्टेक्ट नाम के बगल में हरे रंग के बैज के साथ व्हाइट टिक मार्क दिखेगा
पिछले महीने WhatsApp द्वारा वेरिफाइड प्रोफाइल और अन्य बिजनेस संबंधित फीचर की टेस्टिंग करने की खबरें आई थीं। जानकारी मिली थी कि इन फीचर की टेस्टिंग विंडोज फोन ऐप के बीटा वर्ज़न पर हो रही है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट को ऐप में पेश कर रही है। इससे यूज़र को बिजनेस हाउस से संपर्क करने में सुविधा होगी।

नए अपडेट से संबंधित कुछ सवालों के जवाब में फेसबुक की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने कहा कि कुछ बिजनेस अकाउंट को व्हाट्सऐप पर वैरिफाई कर दिया गया है। अगर आप किसी कॉन्टेक्ट नाम के बगल में हरे रंग के बैज के साथ व्हाइट टिक मार्क देखते हैं तो आश्वस्त रहिए कि उस बिजनेस प्रोफाइल को वैरिफाई किया गया है।

कंपनी ने एक पोस्ट में कहा, "WhatsApp आपको यह भी बताएगा कि आपको कब बिजनेस हाउस से बात करनी है। यह जानकारी यलो मैसेज के ज़रिए दी जाएगी। इन मैसेज को चैट से डिलीट नहीं किया जा सकता। अगर आपके पास बिजनेस का फोन नंबर कॉन्टेक्ट में स्टोर है, तो मैसेज उस कॉन्टेक्ट के नाम से आएगा।"

अगर आपके पास बिजनेस का फोन नंबर स्टोर नहीं है तो आपको बिजनेस हाउस का नंबर उस नाम से दिखेगा जिसे ऐप में वैरिफाई किया गया है। अगर आप चाहते हैं कि वो बिजनेस हाउस परेशान नहीं करें तो आप उस कॉन्टेक्ट को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया है कि अभी यह फीचर पायलट प्रोग्राम का हिस्सा है। अभी सिर्फ चुनिंदा बिजनेस हाउस इस फीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.