WhatsApp एंड्रॉयड ऐप का नया फीचर, खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज

WhatsApp Delete Messages Feature: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने नए एंड्रॉयड बीटा अपडेट को जारी किया है। जानें व्हाट्सऐप डिलीट मैसेज फीचर के बारे में।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप का नया फीचर, खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज

WhatsApp Delete Messages Feature: व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप का नया फीचर, खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज

विज्ञापन
WhatsApp Delete Messages Feature: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने नए एंड्रॉयड बीटा अपडेट को जारी किया है। लेटेस्ट बीटा वर्जन में आपको डिलीट मैसेज का फीचर मिलेगा और इसे डार्क मोड में भी लागू किया गया है। याद करा दें कि पहले इस फीचर को Disappearing Messages नाम दिया गया था। इस फीचर की मदद से यूज़र्स द्वारा तय समय सीमा के बाद मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि डिलीट मैसेज फीचर भी अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए आप यदि लेटेस्ट बीटा वर्जन में भी अपने फोन को अपडेट कर लेते हैं तो भी यह फीचर आपको दिखाई नहीं देगा।

WhatsApp के लिए आए लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा का वर्जन नंबर 2.19.348 है। बता दें कि अपडेट को Google Play बीटा प्रोग्राम के माध्यम से इंस्टॉल किया जा सकता है या फिर एपीके मिरर के जरिए एपीके का इस्तेमाल करके भी लोड किया जा सकता है। बीटा अपडेट में डिसअपीयरिंग मैसेज़ फीचर का नाम डिलीट मैसेज दिखाई दे रहा है।

व्हाट्सऐप का यह फीचर कॉन्टैक्ट इंफो या ग्रुप सेटिंग्स में उपलब्ध है और इसे केवल एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा ऐनेबल किया जा सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है तो अभी यूज़र्स को लेटेस्ट बीटा अपडेट में यह फीचर दिखाई नहीं देगा।
 
b0a2eosg

WhatsApp Delete Messages Feature: व्हाट्सऐप डिलीट मैसेज फीचर की मिली झलक
Photo Credit: Twitter/ WABetaInfo

नए WhatsApp Feature की बात करें तो इस फीचर की मदद से आप एक समय सीमा तय कर सकेंगे कि आपका मैसेज कब खुद-ब-खुद डिलीट हो जाए। ऑप्शन में आपको एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीना और एक साल का विकल्प दिखाई देगा। स्टेबल वर्जन में फीचर के रोल आइट होने के बाद हो सकता है कि ऑप्शन में कुछ बदलाव देखने को मिले।

इसके अलावा डिलीट मैसेज फीचर को डार्क मोड में भी लागू किया गया है। याद करा दें कि डार्क मोड भी अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और इस लेटेस्ट फीचर को WABetaInfo द्वारा स्पॉट किया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इस फीचर को बीटा यूज़र्स के लिए कब तक ऐनेबल किया जाएगा और इस फीचर को स्टेबल वर्जन के लिए कब तक रोल आउट किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »