अंजान अकाउंट्स से आने वाले मैसेज से मिलेगा छुटकारा, WhatsApp Beta ने पेश किया नया फीचर

WhatsApp ने अपने यूजर्स को अंजान अकाउंट से भेजे गए मैसेज से सुरक्षित रखने के लिए नया फीचर पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • अंजान अकाउंट से भेजे गए मैसेज से सुरक्षित रखने के लिए नया फीचर आया है।
  • वॉट्सऐप का यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टर्स तक ही सीमित है।
  • इस फीचर को मैनुअल तौर पर चालू किया जा सकता है।

WhatsApp एंड्रॉइड एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp ने अपने यूजर्स को अंजान अकाउंट से भेजे गए अनचाहे मैसेज से सुरक्षित रखने के लिए तैयार किए गए नए फीचर के साथ बीटा टेस्टर्स के लिए एक अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। एक फीचर ट्रैकर ने एक नया फीचर देखा है जो कि कई स्थितियों में मैसेज को फिल्टर करके ऑटोमैटिक तौर पर अंजान मैसेज भेजने वालों से यूजर्स को प्रोटेक्ट करता है। यह फीचर कुछ टेस्टर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है और इसे मैनुअल तौर पर चालू किया जा सकता है। आपको बता दें कि यह उन दो अन्य एडवांस सेफ्टी फीचर्स में शामिल हो जाएगा जिसका उद्देश्य मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स की प्राइवेसी की सेफ्टी करना है।

एंड्रॉइड 2.24.20.16 के लिए वॉट्सऐप बीटा को अपडेट करने के बाद यूजर्स के पास एक नई सेटिंग का एक्सेस होगा जो कुछ अंजान अकाउंट (WABetaInfo के जरिए) से मैसेज को ब्लॉक कर देती है। बीटा टेस्टर्स जो एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें थ्री-डॉट मीनू > सेटिंग्स > प्राइवेसी > एडवांस > ब्लॉक अननॉन अकाउंट मैसेज पर टैप करना है। गैजेट्स 360 ने यह कंफर्म किया है कि नया टॉगल लेटेस्ट बीटा वर्जन पर उपलब्ध था।

वॉट्सऐप के विवरण में नए फीचर के बारे में कहा गया है कि इसे यूजर्स के अकाउंट की सिक्योरिटी और डिवाइस के परफॉर्मेंस में सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया है। एक बार चालू होने के बाद मैसेजिंग प्लेटफॉर्म "अंजान अकाउंट द्वारा भेजे गए मैसेज को ब्लॉक कर देगा अगर वे एक तय मात्रा से ज्यादा हैं।" स्पैम मैसेज के चलते यूजर्स के डिवाइस का परफॉर्मेंस खराब हो सकता है। ऐसे में नया फीचर्स यूजर्स को ऑटोमैटिक स्पैम मैसेज से बचाने के लिए डिजाइन किया गया मालूम होता है।

यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टर्स तक ही सीमित है, जिसका मतलब है कि स्टेबल अपडेट चैनल पर यूजर्स के लिए बड़े स्तर पर रोलआउट होने के लिए इंतजार करना होगा। जब यह चालू हो जाएगा तब भी यूजर्स को अंजान अकाउंट के मैसेज को एक सीमा के अंदर नजर आएंगे, स्पैमर्स को कंपनी के फीचर को बायपास करने से रोकने के लिए वॉट्सऐप इसका खुलासा नहीं करेगा।
Advertisement

अंजान अकाउंट से मैसेज को ब्लॉक करने वाला यह फीचर अन्य दो फीचर्स में शामिल हो जाएगा जो वॉट्सऐप पर एडवांस प्राइवेसी प्रदान करते हैं, जिसमें कॉल में यूजर्स के आईपी एड्रेस की सिक्योरिटी करना और थर्ड पार्टी यूजर्स के आईपी एड्रेस का अनुमान लगाने से रोकने के लिए लिंक प्रीव्यू को डिसेबल करना। सभी तीन फीचर्स ऑप्शनल हैं और इन्हें यूजर्स द्वारा अपने स्मार्टफोन पर मैनुअल तौर पर चालू करना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Feature, Block Messages

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.