WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप यूज़र्स को मिला Advanced Search Mode

Advanced Search Mode की सहायता से यूज़र्स अपने फोटो, वीडियो, लिंक, GIF, ऑडियो और यहां तक ​​कि डॉक्युमेंट्स तक को आसानी से खोज सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp v2.20.197.7 बीटा में मिला Advanced Search Mode
  • कुछ को Android के WhatsApp v2.20.197.10 बीटा में प्राप्त हुआ है ये फीचर
  • Expiring Messages फीचर में 7 दिन पुरानी चैट हो जाएगी गायब

कुछ ही बीटा यूज़र्स को मिला Advanced Search Mode

WhatsApp ने कथित रूप से Advanced Search Mode को एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया है। यह फीचर धीरे-धीरे करके बीटा यूज़र्स के लिए इनेबल किया जा रहा है, जिसका मतलब यह है कि यह लेटेस्ट बीटा पर दिखना चाहिए। बता दें, यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार इस फीचर से संबंधित खबरे सामने आ चुकी है, हालांकि लेटेस्ट खबर के अनुसार यह फीचर बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा, बहु प्रतिक्षित Expiring Messages फीचर पर भी व्हाट्सऐप को इम्प्रूवमेंट्स करते हुए देखा गया है। लेटेस्ट स्क्रीनशॉट हमें संकेत देते हैं कि यह फीचर लॉन्च के बाद किस तरह से काम कर सकता है।

Advanced Search Mode की बात करें, WhatsApp फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि यह फीचर आखिरकार कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ज़ारी कर दिया गया है। कुछ यूज़र्स को Android के लिए WhatsApp v2.20.197.7 बीटा और Android के लिए WhatsApp v2.20.197.10 बीटा पर यह फीचर प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए सर्वर की ओर से इस सुविधा को इनेबल कर रहा है। एक्टिवेशन काफी पक्षपाती व धीमा है, जिसकी वजह हो सकती है कि व्हाट्सऐप पूरी तरह से यह सुनिश्चित करना चाहता हो कि इस अपडेट में किसी तरह का कोई बग व क्रैश न हो। Gadgets 360 लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न पर इस फीचर को स्पॉट करने में असक्षम रहा। आपको बता दें, इस एडवांस सर्च मोड की सहायता से यूज़र्स अपने फोटो, वीडियो, लिंक, GIF, ऑडियो और यहां तक ​​कि डॉक्युमेंट्स तक को आसानी से खोज सकते हैं।

एंड्रॉइड का लेटेस्ट व्हाट्सऐप v2.20.197.10 बीटा भी बहु प्रतिक्षित Expiring messages फीचर की जानकारी लेकर आया है।
 

इंट्रोडक्शन पेज में खुलासा किया गया है कि यह फीचर लॉन्च के बाद किस तरह दिखेगा और किस तरह से काम करेगा। कोई भी इस एक्सपायरिंग मैसेज फीचर को अपनी चैट में ऑन या ऑफ कर सकता है। केवल ग्रुप व ग्रुप का एडमिन ही इस विकल्प को टॉगल कर सकता है। इस फीचर के इनेबल होते ही 7 दिन पुरानी चैट अपने आप गायब हो जाएगी।

केवल चैट्स ही नहीं बल्कि मीडिया भी चैट के साथ गायब हो जाएंगे। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस फीचर को कब बीटा टेस्टर्स के लिए ज़ारी किया जाएगा। फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsAp, Advanced Search Mode, Expiring Messages, WhatsApp Beta
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.