WhatsApp इन यूजर्स को कर रही है बैन!

WhatsApp थर्ड पार्टी वर्जन वाले अकाउंट को बैन कर रही है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 10:46 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए डाउनलोड करना होगा आधिकारिक ऐप
  • WhatsApp ने आधिकारिक ऐप पर स्विच करने के लिए बताए स्टेप्स
  • अनौपचारिक ऐप कर रहे टर्म ऑफ सर्विस क्लॉज़ का उल्लंघन

WhatsApp Ban: व्हाट्सऐप इन यूजर्स को कर रही है बैन!

Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने एक एफएक्यू (FAQ) पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि कंपनी अस्थायी रूप से जीबी व्हाट्सऐप (GB WhatsApp) और व्हाट्सऐप प्लस (WhatsApp Plus) जैसे थर्ड पार्टी वर्जन वाले अकाउंट को बैन कर रही है। अकाउंट चलाने के लिए यूजर के पास आधिकारिक ऐप मौजूद होना चाहिए। अकाउंट को माइकग्रेट करने से पूर्व चैट का बैकअप जरूर ले लें। केवल इतना ही नहीं, ये आपको आधिकारिक ऐप पर स्विच करने के लिए स्टेप्स भी बताएगा।

एफएक्यू (FAQ) पोस्ट में व्हाट्सऐप न कहा कि इन मैसेजिंग ऐप को थर्ड पार्टी द्वारा डेवलप किया गया है, इसी कारण कंपनी इन ऐप्स की सिक्योरिटी की पुष्टि नहीं कर पाती। यह अनौपचारिक ऐप ऑफिशियल ऐप के टर्म ऑफ सर्विस क्लॉज़ का उल्लंघन करते हैं। यूज़र्स को इस बात की सलाह दी जाती है कि वह अकाउंट को स्विच करने से पूर्व अपनी चैट हिस्ट्री का बैकअप जरूर ले लें।

अनौपचारिक ऐप इस्तेमाल करते समय आपको यदि इन-ऐप मैसेज प्राप्त होता है कि आपका अकाउंट अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया है तो इसका अर्थ यह है कि आप व्हाट्सऐप के अन सपोर्टेड वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप बिना किसी समस्या के अपना अकाउंट चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको WhatsApp का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा।

WhatsApp ने WhatsApp Plus और GB WhatsApp यूज़र के डेटा को आधिकारिक ऐप पर ट्रांसफर करने के लिए विस्तार से स्टेप्स बताए हैं। पोस्ट में लिखा हुआ है कि व्हाट्सऐप अनौपचारिक ऐप को सपोर्ट नहीं करता, ऐसे में चैट हिस्ट्री के सफल ट्रांसफर की गारंटी नहीं है। अगर आपको लगता है कि आपके अकाउंट को गलती से बैन कर दिया गया है तो ऐसी स्थिति में आप कंपनी की ईमेल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Plus, GB WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.