WhatsApp ने दिसंबर 2021 में बैन किए 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स!

WhatApp समय समय पर प्लेटफॉर्म से ऐसे अकाउंट्स को हटाता है जिन पर संदेह होता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 फरवरी 2022 18:12 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर 528 शिकायती रिपोर्ट भी दर्ज हुईं।
  • 303 रिपोर्ट्स बैन अपील को लेकर दर्ज हुईं।
  • 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स देते हैं कंप्लायंस रिपोर्ट

Whatsapp पर मैसेजिंग एंड टू एंड इन्क्रिप्शन की सिक्योरिटी के साथ होती है

WhatsApp ने सिक्योरिटी कारणों से 2021 के आखिरी महीने में 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर 528 शिकायती रिपोर्ट भी दर्ज हुई हैं। मैसेजिंग प्लेफार्म ने लेटेस्ट कंप्लायंस रिपोर्ट (compliance report) में इसकी जानकारी दी है। वॉट्सऐप समय समय पर प्लेटफॉर्म से ऐसे अकाउंट्स को हटाता है जिन पर संदेह होता है। कंपनी ने रिपोर्ट में कहा है कि बैन किए गए अकाउंट्स में ज्यादातर बल्क मैसेजिंग के लिए ब्लॉक किए गए। 

Whatsapp ने लेटेस्ट रिपोर्ट जारी कर बताया कि दिसंबर 2021 में इसने 20 लाख 79 हजार अकाउंट्स को बैन कर दिया। कंपनी का कहना है कि बैन किए गए अकाउंट्स में से 95 प्रतिशत अकाउंट्स ऑटोमेटेड मैसेजिंग के अनॉथराइज्ड इस्तेमाल या बल्क मैसेजिंग या स्पैम (spam) के लिए बैन किए गए। इससे पहले कंपनी ने नवंबर में 17 लाख 50 हजार अकाउंट्स को बैन किया था और 602 शिकायती रिपोर्टें प्राप्त की थीं। 

दिसम्बर 2021 में प्राप्त शिकायती रिपोर्ट्स के बारे में कहा गया है कि 528 रिपोर्ट्स में से 149 अकाउंट सपोर्ट के बारे में थीं, 303 रिपोर्ट्स बैन अपील को लेकर दर्ज हुईं, 29 रिपोर्ट अन्य सपोर्ट के लिए और 32 रिपोर्ट प्रोडक्ट सपोर्ट के लिए प्राप्त हुईं। इनमें 13 रिपोर्ट सेफ्टी के बारे में भी थीं। 

शिकायत प्राप्त जिन अकाउंट्स पर एक्शन लिया जाता है उन्होंने वॉट्सऐप "Accounts Actioned" के रूप में दिखाता है। एक्शन लेने का मतलब है कि या तो उस अकाउंट को बैन किया जा रहा है या फिर बैन किए गए अकाउंट को फिर से रिस्टोर (restore) किया जा रहा है। 
Advertisement

भारत में नए आईटी नियम पिछले साल मई में लागू किए गए थे। इन नियमों के मुताबिक, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी। इस रिपोर्ट में प्राप्त शिकायतों और उन पर लिए गए एक्शन की सारी जानकारी देनी होगी। 
Advertisement

वॉट्सऐप ने इससे पहले इस बात पर काफी जोर दिया था कि प्लेटफॉर्म पर मैसेजिंग एंड टू एंड इन्क्रिप्शन (end-to-end encryption) की सिक्योरिटी के साथ होती है और वॉट्सऐप के पास कंटेंट को देख पाने की सुविधा नहीं है। किसी भी अकाउंट का बिहेवियर जानने के लिए वॉट्सऐप के पास यूजर रिपोर्ट्स, प्राफाइल फोटो, ग्रुप फोटो और डिस्क्रिप्शन की ही एक्सेस होती है। इसके अलावा कंपनी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करती है ताकि प्लेटफॉर्म का प्रयोग गलत कार्यों में न किया जा सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.