वोडाफोन एम-पैसा पे के ज़रिए अब दुकानदार ले सकेंगे भुगतान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 12:12 IST
ख़ास बातें
  • डिज़िटल पेमेंट प्लेटफॉर्म वोडाफोन ए-पैसा पे को लॉन्च किया गया
  • दुकानदार और व्यापारी ग्राहकों से बिना कैश वाले भुगतान ले सकेंगे
  • डिजिटल पेमेंट की दिशा में इसे एक और ठोस कदम के तौर पर देखा जा रहा है
वोडाफोन ने मंगलवार को अपने डिज़िटल पेमेंट प्लेटफॉर्म वोडाफोन ए-पैसा पे को लॉन्च किया। इसकी मदद से दुकानदार और व्यापारी ग्राहकों से बिना कैश वाले भुगतान ले सकेंगे। डिजिटल पेमेंट की दिशा में इसे एक और ठोस कदम के तौर पर देखा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि नोटबंदी के ऐलान के बाद से सरकार की कोशिश कैशलेस अर्थव्यवस्था को ज़्यादा तवज्जो देने की रही है।

कंपनी ने बताया कि रिटेलर और मर्चेंट को वोडाफोन ए-पैसा ऐप डाउनलोड करना होगा और उसके बाद मर्चेंट के तौर पर रजिस्टर करना होगा। ज्ञात हो कि इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए यूज़र पहले भी कई किस्म के भुगतान और पैसे ट्रांसफर कर पाते थे। ऐप रजिस्ट्रेशन के बाद दुकानदार ग्राहकों को पेमेंट करने के लिए कह सकता है। इसके बाद एम-पैसा ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसकी मदद से वे वॉलेट बैलेंस, बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के ज़रिए भुगतान कर पाएंगे।

इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च करते हुए वोडाफोन ए-पैसा पे के एमडी और सीईओ सुनली सूद ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री ने डिज़िटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था का आहवान किया है। एक ज़िम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक होने के नाते हम भी इस दिशा में काम करना चाहते हैं। वोडाफोन एम-पैसा पे के ज़रिए हम अब ग्राहकों और दुकानदारों को जोड़ने का काम करने जा रहे हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.