• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Instagram पर यूजर्स को मिलेगा ज्‍यादा कंट्रोल, क्रिएटर्स के लिए बढ़ेंगे मौके

Instagram पर यूजर्स को मिलेगा ज्‍यादा कंट्रोल, क्रिएटर्स के लिए बढ़ेंगे मौके

ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए मोसेरी ने 2022 के लिए इंस्टाग्राम के लक्ष्यों का खुलासा किया।

Instagram पर यूजर्स को मिलेगा ज्‍यादा कंट्रोल, क्रिएटर्स के लिए बढ़ेंगे मौके

आने वाले साल इंस्टाग्राम अपने सभी वीडियो फॉर्मेट्स को रील्‍स के आसपास मिलाने की योजना बना रहा है।

ख़ास बातें
  • Instagram के हेड एडम मोसेरी ने एक वीडियो के जरिए अपनी प्‍लानिंग बताई
  • इस साल ऐप पर आए अपडेट के बारे में भी उन्‍होंने बात की
  • मोसेरी ने कहा कि हम वीडियो पर अपना फोकस दोगुना करने जा रहे हैं
विज्ञापन
इंस्टाग्राम Instagram के हेड एडम मोसेरी ने साल 2022 के लिए ऐप की प्रमुख प्राथमिकताओं की घोषणा की है। उन्होंने चार प्रमुख क्षेत्रों के रूप में वीडियो, मैसेजिंग, ट्रांसपैरेंसी और क्रिएटर्स पर फोकस किया। आने वाले साल में यह फोटो शेयरिंग ऐप इन क्षेत्रों पर ध्‍यान देगा। इंस्टाग्राम हेड ने इस साल ऐप पर आए अपडेट के बारे में भी बात की। इनमें सेंसटिव कंटेंट कंट्रोल और लाइक काउंट्स को छुपाने वाला फीचर शामिल है। इंस्टाग्राम ने लिमिट्स और हिडन वर्ड्स भी इस साल रिलीज किए, जो डायरेक्‍ट मेसेज (DM) को ब्‍लॉक करते हैं।

ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए मोसेरी ने 2022 के लिए इंस्टाग्राम के लक्ष्यों का खुलासा किया।

अपने वीडियो में मोसेरी ने कहा कि हमें फिर से सोचना होगा इंस्टाग्राम क्या है, क्योंकि दुनिया तेजी से बदल रही है। हमें इसके साथ बदलना होगा। मोसेरी ने 2022 के लिए इंस्टाग्राम की प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया है। इनमें वीडियो, मैसेजिंग, ट्रांसपैरेंसी और क्रिएटर्स शामिल हैं।

आने वाले साल इंस्टाग्राम अपने सभी वीडियो फॉर्मेट्स को रील्‍स के आसपास मिलाने की योजना बना रहा है। 

मोसेरी ने कहा कि हम वीडियो पर अपना फोकस दोगुना करने जा रहे हैं। अब हम केवल एक फोटो-शेयरिंग ऐप नहीं हैं। मोसेरी ने कहा कि इंस्टाग्राम मैसेजिंग पर फोकस करेगा और ट्रांसपैरेंसी को बेहतर बनाने के लिए आने वाले साल में कंट्रोल्‍स पर दोगुना काम करेगा। उन्होंने कहा कि क्रिएटर्स की मदद करने और उन्‍हें सशक्‍त बनाने के लिए ऐप पर कमाई के ज्‍यादा मौके दिए जाएंगे। 

मोसेरी ने कहा कि हम सोच रहे हैं कि हम कौन हैं, हम क्या महत्व देते हैं और हम दुनिया में किस तरह का बदलाव देखना चाहते हैं। 

मोसेरी ने उन कामों की भी बात की, जिन्हें यूजर्स को उनके फीड और प्रोफाइल पर अधिक कंट्रोल देने के लिए इस साल पेश किया था। इनमें संवेदनशील कंटेंट को फ‍िल्टर करने के लिए लाया गया कंट्रोल्‍स, ‘hide like count' और ‘limits' फीचर शामिल हैं।

सेंन्सिटीविटी फ‍िल्टर को जुलाई में पेश किया गया था। इसकी मदद से यूजर अपने ''एक्‍सप्‍लेार'' पेज पर संवेदनशील कंटेंट की लिमिट सेट कर सकते हैं। hide like count फीचर से की मदद से यूजर्स अपने पोस्ट पर लाइक्स की संख्या को हटा सकते हैं। वहीं लिमिट्स उन लोगों के कमेंट और डायरेक्‍ट मेसेज रिक्‍वेस्‍ट को ऑटोमैटिकली हाइड कर देती है, जो यूजर को फॉलो नहीं करते या फ‍िर जिन्‍होंने कुछ समय पहले ही यूजर को फॉलो करना शुरू किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »