उबर ने पेश किया नए डिज़ाइन वाला ऐप, इसमें है नया 'शॉर्टकट' फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 नवंबर 2016 09:41 IST
ख़ास बातें
  • उबर ने अपने ऐप में बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है
  • नया ऐप खुद यह जानने की कोशिश करेगा कि आप कहां जाना चाहते हैं
  • नए ऐप में सोशल मीडिया के साथ इन-ऐप इंटिग्रेशन आने की भी उम्मीद है
उबर ने बुधवार को अपने ऐप्लिकेशन में बड़े बदलाव का ऐलान किया। कंपनी का मानना है नए ऐप के साथ यूज़र को बिल्कुल नया और शानदार अनुभव होगा। दुनियाभर में इस अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है। और ऐप को रीडिज़ाइन करने के पीछे कंपनी का लक्ष्य इसे ज्यादा तेज और स्मार्ट बनाने का है।

पिछले कुछ सालों में उबर ने काफी बढ़त हासिल की है और कंपनी ने कई नए ऑफर पेश किए हैं। अब नए वन-टच डिज़ाइन ऐप के साथ यह ऐप पूरी तरह से बदल गया है। नया रीडिज़ाइन किया वीडियो पूरा तरह से 'व्हेयर टू' पर आधारित है। जो आपके हर रोज की दिनचर्या के हिसाब से होगा और यह 'शॉर्टकट' ऑफर करता है।

उबर की सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर ने कहा, ''हमने नया उबर ऐप आपके हिसाब से डिज़ाइन किया है। हमारा मानना है कि समय बहुत मूल्यवान है और इसीलिए हर जानकारी आपसे बस कुछ क्लिक दूर होने चाहिए।'' उन्होंने आगे कहा, ''अब वो दिन चले गए हैं जब सभी यूज़र का ऐप एक जैसा दिखता है। नया उबर ऐप एक साधारण सवाल 'व्हेयर टू' के साथ नया अनुभव देगा। आखिरकार आप उबर को कहीं जाने या किसी के पास जाने के लिए ही तो इस्तेमाल करते हैं। और आपके डेस्टिनेशन की शुरुआत के साथ ही हम आपको यात्रा के बारे में बता सकते हैं।''

इसका मतलब है कि अधिकतर उबर से यात्रा करने वाले यूज़र को 'शॉर्टकट' दिखेगा जो अनुमान लगाता है कि आप कहां जा सकते हैं। इस तरह आप सिर्फ एक टैप कर ही उबर के साथ अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने कैलेंडर को भी उबर से कनेक्ट कर सकेंगे। इससे आपकी मीटिंग और अपॉइंटमेंट शॉर्टकट के तौर पर दिखेंगे। अगर आप उबर के साथ यह जानकारी साझा करते हैं तो आप उबर ऐप से बिना पता और समय जांचे ही कैब बुक कर पाएंगे।
Advertisement
 

कंपनी 'पीपुल' नाम के एक नए फ़ीचर पर भी काम कर रही है और इसे जल्द ही पेश किया जाएगा। इस फ़ीचर से आपक किसी व्यक्ति को एक जगह के स्थान पर एक डेस्टिनेशन के तौर पर सेट कर सकेंगे। अगर आपने अपने कॉन्टेक्ट्स को उबर के साथ सिंक किया है तो सिर्फ उस व्यक्ति का नाम लिखने से आपको उनकी लोकेशन रिक्वेस्ट मिल जाएगा जिससे आपकी जानकारी अपने आप भर जाएगी। इसलिए अगर अगली बार आप अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे हैं तो आपको एड्रेस पता करने के लिए उन्हें फोन करने की जरूरत नहीं है।
Advertisement

टाइप ऑफ राइड, स्पिलिटंग द फेयर और शेयरिंग ट्रिप स्टेटस जैसे फ़ीचर नए ऐप में भी शामिल हैं। लेकिन उबर का कहना है कि उसकी योजना आपके डेस्टिनेशन के  पास ही ज्यादा बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने की है।

उबर ऐप में काफी लंबे समय बाद देखा गया यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है। नीचे दिएगए वीडियो में आप इसके प्रिव्यू की झलक देख सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber Where To, Uber Redesign, Uber shortcuts

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.