Twitter डील अभी होल्ड पर, Elon Musk ने दी जानकारी

बहरहाल, प्रीमार्केट ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक गिरे हैं और ट्विटर ने इस मामले में अभी कोई कमेंट नहीं दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मई 2022 16:18 IST
ख़ास बातें
  • इसके पीछे उन्‍होंने स्‍पैम व फेक अकाउंट का जिक्र किया है
  • 44 बिलियन डॉलर में इस डील पर मुहर लगी है
  • डील को फ‍िलहाल अस्‍थायी तौर पर होल्‍ड किया गया है

जब से एलन मस्क द्वारा ट्विटर अधिग्रहण की बात सामने आई है तभी से ट्विटर और एलन मस्क दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क (Elon Musk) ने बताया है कि ट्विटर डील अभी होल्ड पर है। मस्‍क ने ट्वीट किया है कि ट्विटर इंक के लिए उनकी 44 अरब डॉलर की डील अस्थाई रूप से रोक दी गई है। इसके पीछे उन्‍होंने स्‍पैम व फेक अकाउंट का जिक्र किया है। मस्‍क के मुताबिक, ट्विटर के साथ डील को अस्थायी रूप से होल्ड पर रखा गया है, क्‍योंकि ऐसी डिटेल्स सामने आई हैं कि स्पैम/फेक अकाउंट असल में कुल यूजर्स का 5% से भी कम हैं। बहरहाल, प्रीमार्केट ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक गिरे हैं और ट्विटर ने इस मामले में अभी कोई कमेंट नहीं दिया है। 

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अनुमान लगाया था कि पहली तिमाही में स्पैम अकाउंट्स की मौजूदगी डेली एक्टिव यूजर्स का 5 फीसदी से भी कम है। कंपनी ने यह भी कहा था कि मस्क के साथ डील पूरी होने तक उसे कई जोखिमों का सामना करना पड़ा। इसमें ट्विटर पर विज्ञापन नहीं आने की चिंता भी जताई गई थी। वहीं, एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर को लेकर उनकी प्राथमिकता इस प्‍लेटफॉर्म से ‘स्पैम बॉट्स' को हटाना होगा।
 
जब से एलन मस्क द्वारा ट्विटर अधिग्रहण की बात सामने आई है तभी से ट्विटर और एलन मस्क दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने की बात कही है। जल्द ही यह डील पूरी होने की उम्मीद है। बीते दिनों मस्क ने ट्वीट करके अपनी रहस्यमय मौत का शक जताया था। मस्क ने ट्वीट में कहा था कि अगर मेरी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाती है तो यह जानकर अच्छा लगा। वैसे तो मस्क के इस ट्वीट का मतलब साफ तौर पर समझ नहीं आया है, लेकिन इसे रूस की सेना से जोड़कर देखा जा रहा है। मस्क के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 10 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है, 7 लाख 58 हजार से अधिक लोगो ने लाइक किया है और करीब 72 हजार लोगों ने कमेंट किया है।

आपको बता दें कि इससे कुछ समय पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जो कि किसी स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट जैसा प्रतीत होता है जो कि कथित तौर पर रोस्कोस्मोस के डायरेक्टर जनरल दिमित्री ओलेगोविच रोगोजिन का रूस की मीडिया को दिया गया स्टेटमेंट था। इसमें रूस के रोगोजिन ने एलन मस्क को यूक्रेन की सेना को कम्युनिकेशन डिवाइस उपलब्ध कराने को लेकर धमकी दी थी। रोस्कोस्मोस चीफ ने कथित तौर पर रूस की मीडिया को बताया कि मस्क का सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन मारियुपोल में यूक्रेन की सेना को इंटरनेट उपलब्ध करवा रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.