यूरोप में बैन हो सकता है Twitter, Elon Musk को EU की चेतावनी

EU ने मस्क को कंटेंट मॉडरेशन पर कड़े नियमों का पालन नहीं करने पर ट्विटर को बैन करने की चेतावनी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • EU के इंडस्ट्री चीफ Thierry Breton ने मस्क को चेतावनी दी है
  • ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से मस्क चुनौतियों का सामना कर रहे हैं
  • यूरोपियन यूनियन ने ट्विटर के लिए कड़े रूल्स का पालन जरूरी बताया है

Musk ने Apple पर ट्विटर को ऐप स्टोर से ब्लॉक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है

बिलिनेयर Elon Musk को माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को टेकओवर करने के बाद से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यूरोपियन यूनियन (EU) ने मस्क को कंटेंट मॉडरेशन पर कड़े नियमों का पालन नहीं करने पर ट्विटर को बैन करने की चेतावनी दी है। इससे ट्विटर पर रेगुलेटर्स की सख्ती बढ़ने का संकेत मिल रहा है। 

EU के इंडस्ट्री चीफ Thierry Breton ने मस्क के  साथ वीडियो कॉल पर मीटिंग के दौरान यह चेतावनी दी। इस मीटिंग की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि Breton ने मस्क से रूल्स का पालन करने को कहा है। इनमें बैन किए गए यूजर्स को एकतरफा तरीके से बहाल नहीं करना और अगले वर्ष ट्विटर का इंडिपेंडेंट ऑडिट कराने के लिए सहमति देना शामिल है। इस बारे में ट्विटर और EU ने Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया है। इससे पहले Breton ने मस्क से हेट स्पीच और गलत जानकारी के खिलाफ EU के रूल्स का पालन करने का निवेदन किया था। 
Advertisement

मस्क की ओर से यूरोपियन कमीशन को यह आश्वासन दिया गया था कि ट्विटर कड़े यूरोपियन रूल्स का पालन करेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में Musk ने  Apple पर ट्विटर को ऐप स्टोर से ब्लॉक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मस्क ने बताया कि एपल ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर प्रेशर डाला जा रहा है।  

एपल ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कंपनी के लिए ऐसा करना सामान्य है क्योंकि वह अपने रूल्स को लागू करती है और इससे पहले  Gab और Parler जैसे ऐप्स को रूल्स के उल्लंघन के कारण ऐप स्टोर से हटाया जा चुका है। हालांकि, बाद में Parler को कंटेट और मॉडरेशन के तरीकों को अपडेट करने के बाद बहाल कर दिया गया था। मस्क ने ट्वीट कर कहा, "एपल ने ट्विटर पर अधिकतर विज्ञापन रोक दिए हैं। क्या वे अमेरिका में फ्री स्पीच से नफरत करते हैं?" उन्होंने बाद में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook के ट्विटर एकाउंट को एक अन्य ट्वीट में निशाना बनाते हुए कहा, "वहां क्या चल रहा है?" मस्क ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगर एपल और गूगल की ओर से ट्विटर को ऐप स्टोर से हटाया जाता है तो वह अपना स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.