• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Truecaller ऐप में सामने आई बड़ी खामी, बिना इजाजत अपने यूज़र्स को किया पेमेंट्स सर्विस के लिए साइन अप

Truecaller ऐप में सामने आई बड़ी खामी, बिना इजाजत अपने यूज़र्स को किया पेमेंट्स सर्विस के लिए साइन अप

ट्विटर पर कई यूज़र्स ने इस बात की शिकायत की है कि बिना उनकी अनुमति के ट्रू कॉलर अपने यूपीआई पेमेंट सर्विस Truecaller Pay के लिए उन्हें साइन-अप कर रहा है।

Truecaller ऐप में सामने आई बड़ी खामी, बिना इजाजत अपने यूज़र्स को किया पेमेंट्स सर्विस के लिए साइन अप

Truecaller ऐप में सामने आई बड़ी खामी, बिना इजाजत अपने यूज़र्स को किया पेमेंट्स सर्विस के लिए साइन अप

ख़ास बातें
  • बिना इजाजत यूज़र्स को पेमेंट सर्विस के लिए करवाया साइन अप
  • आईसीआईसीआई बैंक के साथ पार्टनरशिप में काम करता है Truecaller Pay
  • ट्रू कॉलर ने कहा कि बग की वज़ह से यूजर्स को हुई समस्या
विज्ञापन
ट्विटर पर कई यूज़र्स ने इस बात की शिकायत की है कि बिना उनकी अनुमति के ट्रू कॉलर अपने यूपीआई पेमेंट सर्विस Truecaller Pay के लिए उन्हें साइन-अप कर रहा है। यूज़र्स द्वारा शिकायत किए जाने के बाद कंपनी ने एक बयान जारी कर अपने बचाव में कहा कि ऐप के लेटेस्ट वर्जन में बग पाया गया है जो पेमेंट फीचर को प्रभावित कर रहा है।

ट्रू कॉलर ने आगे बताया कि यह एक बग है और हमने ऐप के इस वर्जन को बंद कर दिया है जिससे कि अब अन्य यूज़र्स इस समस्या से प्रभावित नहीं होंगे। कंपनी ने माफी मांगते हुए कहा कि यह वर्जन हमारे क्वालिटी स्टैंडर्ड को पास नहीं कर पाया है। कंपनी ने यूज़र्स से मिली शिकायत के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए नए वर्जन को जारी किया जिसमें इस समस्या को फिक्स किया गया है।

जो भी यूज़र्स इस समस्या से प्रभावित हुए हैं उनके लिए नए वर्जन को फिक्स के साथ जारी कर दिया गया है और जल्द आपको अपडेट भी मिल जाएगा। जब तक अपडेट प्राप्त नहीं होता है तब तक यूज़र ऐप के मैन्यू सेक्शन में जाकर री-रजिस्टर कर सकते हैं। ट्विटर यूज़र ने आज सुबह ट्रू कॉलर और कंपनी के आधिकारिकयों को टैग करते हुए बताया कि फोन में उन्हें टेक्स्ट मैसेज मिला कि ट्रू कॉलर ने अपनी पेमेंट सर्विस के लिए बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर करने की कोशिश की।
चूंकि कंप्लीट सेटअप के लिए मैनुअली यूपीआई पिन और अन्य जानकारी को दर्ज करने की जरूरत होती है तो ऐसे में किसी का भी रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ। लेकिन फिर भी यूज़र को मैसेज प्राप्त हुए कि यूपीआई ऐप के लिए आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, अगर यह आपने नहीं किया तो बैंक को इस बात की जानकारी दें। मैसेज मिलने के बाद यूज़र्स ने ट्विटर पर इस समस्या की शिकायत की।

कंपनी के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए ट्रू कॉलर के वर्जन नंबर 10.41.6 को 24 जुलाई को जारी किया गया था जिसमें खुद से रजिस्ट्रेशन की समस्या सामने आई है। कंपनी ने वर्जन 10.41.6 को बंद कर गूगल प्ले स्टोर में इस समस्या को दूर कर नए वर्जन को जारी कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Truecaller, Truecaller Pay

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »