ट्रूकॉलर पे लॉन्च, पैसे भेजने व पाने का नया प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2017 18:54 IST
ख़ास बातें
  • अब यूज़र इस ऐप के ज़रिए पैसे भेजे या रिसीव कर पाएंगे
  • यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर आधारित है
  • अभी ट्रूकॉलर पे फ़ीचर सिर्फ ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध है
कॉलर आईडी एप्लिकेशन ट्रूकॉलर ने मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी का ऐलान किया। अब यूज़र इस ऐप के ज़रिए पैसे भेजे या रिसीव कर पाएंगे। इसे ट्रूकॉलर पे के नाम से जाना जाएगा। यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर आधारित है। और आईसीआईसीआई बैंक के सपोर्ट पर काम करेगा। अभी ट्रूकॉलर पे फ़ीचर सिर्फ ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध है।

कंपनी ने नए फ़ीचर की जानकारी देते हुए कहा कि अब हम ट्रूकॉलर की वास्तविक क्षमता को आपके सामने ला पा रहे हैं।

ट्रूकॉलर पे में आप वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बना सकेंगे। जिसका इस्तेमाल किसी भी यूपीआई आधारित ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकता है। यूपीआई ऐप की तरह वीपीए या ट्रूकॉलर पे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट होना ज़रूरी नहीं है। अगर आपका बैंक यूपीआई को सपोर्ट करता है तो आप ट्रूकॉलर पे के ज़रिए पैसे भेज या रिसीव कर पाएंगे। आप इस वॉलेट से पेटीएम की तरह अलग-अलग किस्म के रीचार्ज कर पाएंगें, या टाटा स्काय अकाउंट को रीचार्ज कर सकेंगे। यूज़र चाहें तो ट्रूकॉलर पे के ज़रिए प्रीपेड का रीचार्ज और पोस्टपेड बिल का भुगतान कर पाएंगे।

सभी बैंकिंग और ट्रांजेक्शन डेटा को आईसीआईसीआई बैंक द्वारा मैनेज किया जाएगा। ट्रूकॉलर आपके अकाउंट का ब्योरा, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं स्टोर करेगा।
Advertisement

ट्रूकॉलर पे फ़ीचर ट्रूकॉलर ऐप का ही हिस्सा होगा। आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा। इसकी जगह आपको सिर्फ ट्रूकॉलर ऐप की ज़रूरत होगी। इसके बाद प्रोफाइल पेज में जाकर आप सेंड मनी थ्रू यूपीआई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप यूपीआई वीपीए या मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद पे पर टैप करें। अब आपको भुगतान को यूपीआई पिन के ज़रिए मंजूरी देनी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Truecaller, Truecaller 8, Truecaller Update, Truecaller Pay

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.