फैज़ल सिद्दिकी पर TikTok की कार्रवाई, अकाउंट सस्पेंड

याद दिला दें, फैज़ल सिद्दिकी के इस TikTok वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिख रहे हैं, पानी फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों का इशारा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 20 मई 2020 10:40 IST
ख़ास बातें
  • एक वीडियो के चक्कर में बुरे फंसे टिकटॉक स्टार फैज़ल सिद्दिकी
  • 18 मई को फैज़ल ने खुद किया था वीडियो डिलीट
  • ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #BanTikToklnlndia हैशटैग

वीडियो विवाद से हुआ टिकटॉक को नुकसान

TikTok ने नामी टिकटॉक क्रिएटर 'फैज़ल सिद्दिकी' का टिकटॉक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, फैज़ल सिद्दिकी अपने एक टिकटॉक वीडियो के कारण आलोचनाओं का शिकार हुए हैं, जिसमें उन पर 'एसिड अटैक' को ग्लोरिफाई करने का आरोप लगा है। ट्विटर पर फैज़ल का यह टिकटॉक वीडियो वायरल होने के बाद राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए TikTok India और महाराष्ट्र पुलिस को तुरंत इसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस के बाद ही टिकटॉक ने फैज़ल सिद्दिकी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। बता दें, केवल NCW ही नहीं बल्कि कई सेलेब्रिटीज़ ने भी फैज़ल के इस वीडियो की आलोचना की थी। इस विवाद के बाद टिकटॉक का भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है, दरअसल टिकटॉक की रेटिंग लगातार गूगल प्ले स्टोर पर कम होती जा रही है।

याद दिला दें, फैज़ल सिद्दिकी के इस TikTok वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिख रहे हैं, पानी फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों का इशारा दे रहे हैं। जिसके बाद ही लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और टिकटॉक बैन की मांग करने लगे।

TikTok ने Gadgets 360 से बात करते हुए बताया कि विवाद बढ़ते ही सबसे पहले क्रिएटर यानी फैज़ल सिद्दिकी द्वारा इस वीडियो को 18 मई को अकाउंट से डिलीट किया गया। वहीं, टिकटॉक ने भी बाद में वीडियो और क्रिएटर दोनों को ही ऐप पर बैन कर दिया।

टिकटॉक ने बयान में कहा, "टिकटॉक पर लोगों को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पॉलिसी के अनुसार, हम ऐसे कॉन्टेंट की अनुमति नहीं देते हैं जो दूसरों की सुरक्षा को जोखिम में डालता है, शारीरिक हिंसा को बढ़ावा देता है या फिर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है। यह वीडियो हमारे दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है। हमने उस कॉन्टेंट को डिलीट कर दिया है, अकाउंट को भी बैन कर दिया गया है, और कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर काम भी किया जा रहा है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Faizal Siddiqui, TikTok India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.