Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है। NTA का कहना है कि यह कदम फर्जी पेपर लीक और ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2026 14:03 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने 22 जून तक Telegram की पहुंच पर अस्थायी रोक लगाई
  • Message Editing फीचर को 30 जून तक बंद रखने के निर्देश
  • NTA ने फर्जी पेपर लीक और छात्रों से ठगी रोकने के लिए कदम उठाया

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया

Photo Credit: Reuters

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने Telegram को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देश में Telegram की पहुंच पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म के Message Editing फीचर को भी कुछ समय के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम परीक्षा से जुड़ी फर्जी सूचनाओं, कथित पेपर लीक दावों और ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एजेंसी की सिफारिशों के आधार पर Telegram पर अस्थायी बैन लगाने के निर्देश दिए हैं। NTA के अनुसार Telegram की सर्विसेज पर यह रोक 22 जून तक लागू रहेगी, जबकि Message Editing फीचर को 30 जून तक बंद रखने को कहा गया है।

Advertisement

NTA का कहना है कि कुछ संगठित नेटवर्क Telegram का इस्तेमाल छात्रों को गुमराह करने और कथित पेपर लीक के फर्जी सबूत तैयार करने के लिए कर रहे थे। एजेंसी के मुताबिक कुछ मामलों में चैनल एडमिन पुराने मैसेज को एडिट कर उनमें परीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर जोड़ देते थे। चूंकि पोस्ट का मूल टाइमस्टैम्प वही रहता था, इसलिए इन्हें पहले से पेपर लीक होने का सबूत बताकर वायरल किया जाता था।

एजेंसी का मानना है कि Message Editing फीचर को अस्थायी रूप से बंद करने से ऐसे फर्जी दावों को फैलाने से रोका जा सकेगा। NTA ने यह भी बताया कि गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने Telegram पर चल रहे कई फर्जी चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है।

NTA के अनुसार कई Telegram चैनल छात्रों से NEET-UG 2026 री-एग्जाम का प्रश्नपत्र देने के नाम पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग कर रहे थे। एजेंसी ने ऐसे सभी दावों को पूरी तरह फर्जी बताया है। साथ ही कहा है कि एग्जाम का प्रश्नपत्र सुरक्षित प्रक्रिया के बाहर कहीं भी उपलब्ध नहीं होता।

Advertisement

बयान में यह भी बताया गया कि बिहार पुलिस ने हाल ही में छात्रों को ऐसे फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी थी। वहीं अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने कथित तौर पर ऐसे Telegram चैनल चलाने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह नेटवर्क करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ा था और एक महीने में लगभग 1,000 मोबाइल नंबरों से संपर्क कर चुका था।

NTA ने कहा है कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों से केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.