यह कीबोर्ड ऐप आपको बना देगा 'शेक्सपियर'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 12:54 IST
स्विफ्टकी ने गुरुवार को एंड्रॉयड के लिए नया कीबोर्ड ऐप पेश किया। इसका इस्तेमाल करके यूज़र विलियम शेक्सपियर के अंदाज में टेक्स्ट कर पाएंगे।  इसका नाम शेकस्पीक रखा गया है और इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप प्रिडिक्टिव कीबोर्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके शेक्सपियर के अंदाज में किसी भी वाक्य को पूरा करता है।

2016, शेक्सपियर की पुण्यतिथि का 400वां साल होगा। ज्ञात हो कि इस महान नाटककार ने 23 अप्रैल 1616 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

ऐप को 2008 में गठित टेक्नोलॉजी कंपनी स्विफ्टकी द्वारा बनाया गया है। यह लंदन के लिए बनाया गया टूरिज्म कैंपेन का हिस्सा है।
 

स्विफ्टकी में काम करने वाले कर्मचारियों ने शेकपीक को डिजाइन करने से पहले विलियम शेक्सपियर के सभी रचनाओं को ध्यान से पढ़ा। यूज़र इस कीबोर्ड को इस्तेमाल करते वक्त आसानी से शेक्सपियर वाले अंदाज में "thou", "thee" और "thy" का इस्तेमाल कर पाएंगे।

बाकी काम इस ऐप में मौजूद प्रिडिक्टिव टेक्नोलॉजी कर देगी। अंत में यूज़र को शेक्सपियर के अंदाज में लिखा हुआ वाक्य मिलेगा।
Advertisement

उदाहरण के तौर पर, अगर यूज़र "To be" लिखते हैं तो ऐप अपने आप ही वाक्य को "or not to be, that is the question" से पूरा करने का सुझाव देगा। "All the" टाइप करने पर "world's a stage, and all the men and women merely players" लिखने का सुझाव मिलेगा।

स्विफ्टकी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शेक्सपियर ने एक अलग ही अंदाज में भाषा को आम आदमी तक पहुंचाया। अब हम उनके इस अनोखे और कालजयी अंदाज को स्मार्टफोन कीबोर्ड के जरिए पा सकते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, ShakeSpeak, Shakespeare, SwiftKey

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.