JioMart ऐप लॉन्च, ऐसे करें Reliance के इस ऐप को इस्तेमाल

एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स अपने-अपने स्मार्टफोन में JioMart App को क्रमशः Google Play और Apple के App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 14:00 IST
ख़ास बातें
  • JioMart ऐप Android और iOS पर हुआ लॉन्च
  • Google Play और App Store के जरिए कर सकते हैं डाउनलोड
  • WhatsApp के जरिए भी कर सकते हैं घरेलू सामानों का ऑर्डर

JioMart ऐप Google Play और Apple App Store पर उपलब्ध होगा

Reliance Retail और Jio Platforms की ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस JioMart  का मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने फोन का एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पेश किया है। गौर करने वाली बात है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने जियो प्लेटफॉर्म के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया था। अब इस प्लेटफॉर्म का ऐप लॉन्च कर दिया गया है। आज की तारीख में जियोमार्ट की सुविधा देशभर के 200 शहरों में उपलब्ध है। यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और कई अन्य तरीकों से भुगतान कर सकते हैं। याद रहे कि JioMart को सबसे पहले जनवरी महीने में महाराष्ट्र के चुनिंदा शहरों में रोलआउट किया गया था। लेकिन मई में इस प्लेटफॉर्म की सुविधा कई अन्य शहरों में उपलब्ध कराई गई है। अब तक ग्राहक इसकी सेवाओं का फायदा वेबसाइट और व्हाट्सऐप के ज़रिए उठा पा रहे थे।
 

How does JioMart app work?

एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स अपने-अपने स्मार्टफोन में JioMart App को क्रमशः Google Play और Apple के App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। Amazon और Flipkart की तरह जियोमार्ट यूज़र्स एक साथ कई आउटम की खरीदारी कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार इसका भुगतान कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, ग्राहकों के पास भुगतान के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड्स, कैश ऑन डिलिवरी और कई विकल्प हैं। कंपनी का दावा है कि जियोमार्ट पर हर प्रोडक्ट की कीमत एमआरपी से 5 प्रतिशत कम है।

आज की तारीख में जियोमार्ट से घर के राशन की खरीदारी होती है। लेकिन मुकेश अंबानी ने बताया है कि आने वाले दिनों में इसे प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

ऐप लॉन्च होने के साथ JioMart को उम्मीद होगी अब वह Amazon, Flipkart और BigBasket जैसे प्लेटफॉर्म को मजबूत चुनौती दे पाएगी। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में बताया था कि मई महीने में देशभर के अन्य शहरों में विस्तार के बाद इस प्लेटफॉर्म पर एक दिन में औसतन करीब ढाई लाख ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी आने वाले दिनों में और शहरों में विस्तार करेगी।
Advertisement

ऐप और वेबसाइट के अलावा JioMart की सुविधा व्हाट्सऐप के ज़रिए भी उपलब्ध है। ग्राहक व्हाट्सऐप के ज़रिए भी जियोमार्ट से घरेलू सामानों का ऑडर कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.