रेलवे के 'Yatri' ऐप में अब ट्रेन को कर सकते हैं लाइव ट्रैक, नया अपडेट लॉन्च

वर्तमान में यात्री लोकल ट्रेनों को ट्रैक करने के लिए निजी M-indicator ऐप का उपयोग करते हैं। इसमें एक प्रमाणित टाइमटेबल और लोकल ट्रेनों की डिटेल्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Amit Chaturvedi, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 19:31 IST
ख़ास बातें
  • Yatri ऐप से रियल टाइम में अपनी ट्रेन के स्टेटस का पता लगा सकेंगे यात्री
  • मुंबई में लोकल ट्रेन्स को ट्रैक करने के लिए जारी हुई है यह सुविधा
  • मध्य रेलवे ने एक निजी फर्म की मदद से अपना आधिकारिक Yatri ऐप बनाया है

वर्तमान में यात्री लोकल ट्रेनों को ट्रैक करने के लिए निजी M-indicator ऐप का उपयोग करते हैं

मुंबई के उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो आने-जाने के लिए लोकल ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। मध्य रेलवे ने देरी से बचने और यात्रियों का समय बचाने के लिए अपने मोबाइल एप्लिकेशन पर ट्रेनों की लाइव-ट्रैकिंग की शुरुआत की है। जीपीएस से लैस सिस्टम की शुरुआत बुधवार को हुई, जो यात्रियों को रियल टाइम में अपनी ट्रेन के स्टेटस का पता लगाने के लिए Yatri मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करने की अनुमति देगा। अभी के लिए, यह सुविधा केवल मध्य रेलवे लाइनों पर उपलब्ध है, क्योंकि इसने अपने सभी इंजनों की जीपीएस टैगिंग पूरी कर ली है।

बुधवार को अपडेट किए गए Yatri ऐप के लॉन्च इवेंट की तस्वीरें मध्य रेलवे और Yatri द्वारा अपने-अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गईं।
 

तस्वीरें ऐप की सुविधा का लाइव डेमो दिखाती हैं। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, "[इससे] यात्रियों को उनकी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी"।

लाहोटी ने बुधवार को किए एक ट्वीट में कहा "यह ऐप डेली उपनगरीय यात्रियों के लिए ट्रेन चलने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोगी है। लाइव लोकेशन ट्रैकिंग यात्रियों को उनकी यात्रा की बेहतर योजना और आसान यात्रा में मदद करेगी।"

मध्य रेलवे ने एक निजी फर्म की मदद से अपना आधिकारिक Yatri ऐप बनाया है। ऐप के फीचर डिस्क्रिप्शन पेज के अनुसार, यह स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, रीयल-टाइम अपडेटेड टाइमटेबल और लाइव ट्रेन अलर्ट के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
Advertisement

एप्लिकेशन को चरणों में विकसित किया जा रहा है और अब इसमें चलती ट्रेन के बारे में रीयल-टाइम डिटेल्स प्रदान करने की क्षमता शामिल है।

वर्तमान में यात्री लोकल ट्रेनों को ट्रैक करने के लिए निजी M-indicator ऐप का उपयोग करते हैं। इसमें एक प्रमाणित टाइमटेबल और लोकल ट्रेनों की डिटेल्स भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yatri app, Central Railway, Indian Railways
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  3. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  6. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  7. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  9. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  10. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.