अब WhatsApp पर भी मिलेगा AI असिस्टेंट का जवाब, Perplexity AI ने की शुरुआत​

Perplexity AI एक जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड आंसर इंजन है, जो सवालों का सटीक और टॉपिक-सेंट्रिक जवाब देने के लिए मशहूर है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 21:08 IST
ख़ास बातें
  • Perplexity AI एक जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड आंसर इंजन है
  • यह सवालों का सटीक और टॉपिक-सेंट्रिक जवाब देने के लिए मशहूर है
  • +1 (833) 436-3285 नंबर को सेव कर WhatsApp पर चैट शुरू कर सकते हैं यूजर्स

Photo Credit: Perplexity AI

AI से सवाल पूछना अब और भी आसान हो गया है। Perplexity AI ने अपनी सर्विस को अब WhatsApp पर भी लाइव कर दिया है। यानी अब यूजर्स सीधे WhatsApp चैट के जरिए किसी भी टॉपिक पर सवाल पूछ सकते हैं और AI से तुरंत जवाब पा सकते हैं। Perplexity की यह सर्विस ग्लोबली रोलआउट हुई है और इसके लिए न किसी लॉगइन की जरूरत है और न ही किसी ऐप डाउनलोड की।

Perplexity AI एक जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड आंसर इंजन है, जो सवालों का सटीक और टॉपिक-सेंट्रिक जवाब देने के लिए मशहूर है। अब तक यह वेब और ऐप के जरिए उपलब्ध था, लेकिन अब WhatsApp जैसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप पर आने के बाद यह ज्यादा डायरेक्ट और यूजर-फ्रेंडली हो गया है। यूजर्स को सिर्फ +1 (833) 436-3285 नंबर को सेव करना है और WhatsApp पर चैट शुरू करनी है, इसके बाद आप किसी भी सवाल का जवाब उसी तरह पा सकते हैं जैसे आप Google पर सर्च करते हैं।

इस इंटिग्रेशन के पीछे कंपनी का मकसद है AI को उस प्लेटफॉर्म पर लाना जहां यूजर्स पहले से मौजूद हैं। WhatsApp के 2 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स को ध्यान में रखते हुए, यह कदम Perplexity के लिए एक बड़ा एक्सपोजर साबित हो सकता है। खास बात ये है कि यह चैटबॉट टेक्स्ट के साथ-साथ इमेज जनरेशन, लिंक-बेस्ड सोर्सेस और टेक्निकल एक्सप्लनेशन भी ऑफर करता है। यूजर का एक्सपीरियंस एक सिंपल Q&A चैट की तरह होता है, लेकिन रिजल्ट AI के दम पर ज्यादा डायनेमिक होते हैं।
 

Perplexity ने साफ किया है कि इसकी WhatsApp सर्विस किसी भी देश में, किसी भी यूजर के लिए फ्री और तुरंत एक्सेसिबल है। हालांकि, कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी के मुताबिक, जो डेटा यूजर्स चैट में शेयर करते हैं, उसे AI मॉडल की क्वालिटी सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए किसी भी सेंसिटिव जानकारी को शेयर करने से पहले यूजर्स को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
Advertisement

इस नई सर्विस से ये भी साफ है कि AI टूल्स अब केवल टेक गीक्स या प्रोफेशनल्स के लिए नहीं रह गए। WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर Perplexity का आना इस बात का संकेत है कि अब जनरेटिव AI आम यूजर्स की डेली लाइफ का हिस्सा बनने लगा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Perplexity AI, WhatsApp Perplexity AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.