Paytm से होगा अब व्हाट्सऐप वाला काम, लॉन्च हुई 'Inbox' मैसेजिंग सेवा

पेटीएम ने गुरुवार को अपना मैसेजिंग फ़ीचर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया। पेटीएम के इस फ़ीचर के बारे में अगस्त में ख़बर सामने आई थी। पेटीएम इनबॉक्स नाम का यह फ़ीचर पूरी तरह से एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसे यूज़र मैसेज, तस्वीरें और वीडियो व पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए (पेटीएम वॉलेट के जरिए) इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 नवंबर 2017 14:47 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम ने नया 'इनबॉक्स' फ़ीचर लॉन्च किया है
  • इस फ़ीचर के जरिए यूज़र पेटीएम से तस्वीरें और वीडियो भी साझा कर पाएंगे
  • यूज़र व्यापारियों के साथ बात कर भुगतान की पुष्टि कर सकते हैं
पेटीएम ने गुरुवार को अपना मैसेजिंग फ़ीचर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया। पेटीएम के इस फ़ीचर के बारे में अगस्त में ख़बर सामने आई थी। पेटीएम इनबॉक्स नाम का यह फ़ीचर पूरी तरह से एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसे यूज़र मैसेज, तस्वीरें और वीडियो व पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए (पेटीएम वॉलेट के जरिए) इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सऐप को चुनौती देने के इरादे से पेटीएम ब्लॉग पोस्ट पर नए फ़ीचर में मैसेज रीकॉल फ़ीचर पर जोर देकर बताया है। व्हाट्सऐप में हाल ही में डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, Paytm Inbox में एक और व्हाट्सऐप फ़ीचर- लाइव लोकेशन शेयरिंग भी दिया गया है।

पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, ''हमने महसूस किया है कि भुगतान करने के अलावा, हमारे यूज़र और ग्राहकों को एक-दूसरे से बातचीत करने की भी जरूरत होती है। सोशल मैसेजिंग, व्यवसाय और पेमेंट को एक-दूसरे के साथ होने की जरूरत है।''
Advertisement
 

पेटीएम एंड्रॉयड ऐप पर नए फ़ीचर के लिए अपडेट उपलब्ध है और जल्द ही आईओएस पर भी इस फ़ीचर के आने की उम्मीद है। ऐप अपडेट करने पर नीचे की तरफ़ नेविगेशन बार में इनबॉक्स का विकल्प दिख रहा है। इनबॉक्स पर टैप करके आप दोस्तों के साथ चैट शुरू कर सकते है। नया फ़ीचर आपके पेटीएम से लिंक फोन नंबर का इस्तेमाल करता है और अगर आप नए मैसेज बटन पर क्लिक करते हैं तो यह आपके उन सभी दोस्तों के फोन नंबर दिखा देता है जो ऐप इस्तेमाल करते हैं। ई-कॉमर्स डील का फायदा लेने, उबर के भुगतान और कैश की उपलब्धता ना होने पर ऑफलाइन भुगतान करने के चलते हमने पाया कि लगभग हमारे सभी कॉन्टेक्ट पेटीएम इस्तेमाल करते हैं। और बाकी दूसरे नए मैसेजिंग ऐप के बीच पेटीएम इनबॉक्स का यह बड़ा फायदा है।

पेटीएम इनबॉक्स में सबसे नीचे की तरफ़ मैसेज, कैमरा, गैलरी, सेंड एंड रिसीव मनी और एक लोकेशन आइकन दिखेगा। लेकिन अगर आप किसी ऐसे यूज़र के साथ चैट करते हैं या पैसे मंगाते हैं जिनके पासे लेटेस्ट वर्ज़न नहीं (या आईओएस यूज़र) है तो उन्हें आपका मैसेज नहीं मिलेगा। इस वजह से हो सकता है कि पेटीएम इनबॉक्स को अच्छी तरह से इस्तेमाल करने में थोड़े दिन का समय लगे ताकि लोग लेटेस्ट वर्ज़न पर अपग्रेड कर सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.