दिवाली से पहले पेटीएम भुगतान बैंक शुरू करने की योजना

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 19:16 IST
डिजिटल भुगतान सेवा देने वाली पेटीएम अपना भुगतान बैंक शुरू करने के लिये 350 से 500 करोड़ रुपये का बजट तैयार रखा है और उसका इस साल अक्टूबर में दिवाली से शुरू करने का लक्ष्य है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिनजिनी कुमार ने कहा, ‘‘इसके लिये करीब 350 से 500 करोड़ रपये का बजट है। हम सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रौद्योगिकी क्रियान्वयन में कुछ और समय लगेगा। हमें लगता है कि हम दिवाली से पहले इसकी शुरूआत कर देंगे।’’ इससे पहले, मई में पेटीएम के सीईओ विजय शंकर शर्मा ने अगस्त में भुगतान बैंक शुरू करने की बात कही थी।
Advertisement

समयसीमा आगे बढ़ाये जाने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि कंपनी भुगतान बैंक शुरू करने को लेकर सामने आ रहे नये मुद्दों को सुलझाने में लगी है। कुमार ने कहा, ‘‘जितना हम इसमें आगे बढ़ रहे हैं, उतना ही हम सीख रहे हैं। हर दिन एक नई चीज सीखने और समझने को मिल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम डाटा कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक पहचान तथा अन्य स्थायी समस्याओं के समाधान के लिये अलग तरीका तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए वास्तविक रूप से इसकी शुरूआत के संदर्भ में हम कुछ निर्णय करेंगे।’’ नोएडा स्थित डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने पिछले वर्ष रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक लाइसेंस हासिल किया।
Advertisement

भुगतान बैंक व्यक्तियों तथा छोटी कंपनियों से अधिकतम एक लाख रुपये तक मांग एवं बचत जमा स्वीकार कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , paytm, paytm bank, diwali
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.