पेटीएम वॉलेट में अब यूपीआई के जरिए भेज सकते हैं पैसे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जनवरी 2017 10:35 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम पर अब यूपीआई के जरिए जोड़ सकते हैं वॉलेट में पैसे
  • ग्राहकों के लिए पेटीएम वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करना पहले से आसान होगा
  • हाल ही में पेटीएम वॉलेट में नया सिक्योरिटी फ़ीचर लागू हुआ था
पेटीएम ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए भुगतान करने के लिए सपोर्ट देने की घोषणा की है। पेटीएम का कहना है कि इस फैसले के बाद ग्राहकों के लिए अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करना पहले से आसान हो जाएगा।

यूपीआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूज़र अब अपनी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर पेटीएम वॉलेट को रीचार्ज कर सकते हैं। पेमेंट पेज पर एक बार यूपीआई आईडी डालने के बाद, एक कलेक्ट-मनी रिक्वेस्ट स्मार्टफोन में मौज़ूद यूपीआई-इनेबल वाले ऐप को भेजी जाएगी। पेमेंट रिक्वेस्ट स्वीकर करने और यूपीआई ट्रांज़ेक्शन के लिए 4 या 6 अंको वाले पिन को डालने के बाद ट्रांज़ेक्शन पूरा हो जाएगा।
Advertisement

यूपीआई सपोर्ट की घोषणा करते समय पेटीम के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नितन मिश्रा ने कहा, ''हमने अपने पेमेंट सिस्टम और यूपीआई को बेहद अच्छी तरह से इंटीग्रेट किया है। इससे ना केवल ग्राहकों को पेटीएम वॉलेट को रीचार्ज करने में आसानी होगी, बल्कि आने वाले पेमेंट बैंक के लिए यह एक ठोस नींव की तरह काम करेगा। आने वाले समय में हम अपने देशवासियों के लिए और ज्यादा बेहतर सर्विस देने के इरादे से ज्यादा फ़ीचर लॉन्च करेंगे।''

पेटीएम ने हाल ही में पेटीएम वॉलेट में नया सिक्योरिटी फ़ीचर लागू किया था। फोन के खो जाने की स्थिति में यह लॉक फ़ीचर आपके पैसे व जानकारी को सुरक्षित रख सकता है। कंपनी ने बेसिक फोन और इंटरनेट ना इस्तेमाल करने वाले यूज़र केलिए पेटीएम के जरिए पैसे रिसीव करने के लिए एक टॉल फ्री नंबर 1800 1800 1234 जारी किया था। पेटीऐप ऐप हिंदी सहित कुल 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm wallet upi, upi support
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.