• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • पेटीएम से भुगतान करना हुआ और सुरक्षित, आया नया सिक्योरिटी फ़ीचर

पेटीएम से भुगतान करना हुआ और सुरक्षित, आया नया सिक्योरिटी फ़ीचर

पेटीएम से भुगतान करना हुआ और सुरक्षित, आया नया सिक्योरिटी फ़ीचर
ख़ास बातें
  • ऐप के लिए नया सिक्योरिटी फ़ीचर जारी किया गया है
  • अभी यह सिक्योरिटी फ़ीचर वैकल्पिक है
  • पासबुक और पेमेंट सेगमेंट में नए फ़ीचर की जानकारी दी जा रही है
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से पेमेंट वॉलेट कंपनियों से जुड़ने वाले ग्राहकों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसके साथ यूज़र के बीच इन ऐप की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ी है। पेटीएम ने गुरुवार को जानकारी दी कि ऐप के लिए नया सिक्योरिटी फ़ीचर जारी किया गया है। इसकी मदद से आप वॉलेट में सभी ट्रांजेक्शन पर लॉक लगा सकते हैं। इस फ़ीचर को अभी सिर्फ एंड्रॉयड ऐप के लिए ज़ारी किया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि आईओएस के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी फ़ीचर को जल्द ही पेश किया जाएगा।

पहले कोई भी शख्स अगर आपके फोन को एक्सेस कर सकता था, तो उसके लिए पेटीएम ऐप से पेमेंट करना भी आसान था। नया सिक्योरिटी फ़ीचर आ जाने के बाद ऐप के अंदर सिक्योरिटी का स्तर मौज़ूद होगा। अभी यह सिक्योरिटी फ़ीचर वैकल्पिक है। ऐप के अपडेट होने के बाद पासबुक और पेमेंट सेगमेंट में नए फ़ीचर की जानकारी दी जा रही है। आप चाहें तो इसे एक्टिव कर सकते हैं।

यह सिक्योरिटी फ़ीचर एंड्रॉयड के प्रमाणीकरण प्रक्रिया का इस्तेमाल करता है। यह फ़ीचर उन्हीं फोन में काम करेगा जो स्क्रीन लॉक से लैस हैं, जैसे कि पिन, पासवर्ड, पैटर्न या फिंगरप्रिंट। हम सभी यूज़र को इस फ़ीचर को एक्टिव करने का सुझाव देंगे।

आप जैसे ही अपडेट हुए पेटीएम एंड्रॉयड ऐप को शुरू करेंगे, आप पे या पासबुक बटन पर टैप करें। इसके बाद नए सिक्योरिटी फ़ीचर के बारे में पॉप अप बॉक्स में नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद एड सिक्योरिटी फ़ीचर पर टैप करें। इसके बाद अपने पिन, पैटर्न या पासवर्ड की पुष्टि करनी होगी। ऐसा करने के बाद आपको नए सिक्योरिटी फ़ीचर को एक्टिव किए जाने की जानकारी दी जाएगी। इसे प्रोफाइल मेन्यू में जाकर बंद भी करना संभव है।

इसके बाद किसी भी पेमेंट या पासबुक पढ़ने के लिए आपको पिन, पैटर्न, पासवर्ड या प्राइवेसी प्रोटेक्शन पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »