• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • पेटीएम के लिए अब इंटरनेट की भी ज़रूरत नहीं, फोन से भी होगा भुगतान

पेटीएम के लिए अब इंटरनेट की भी ज़रूरत नहीं, फोन से भी होगा भुगतान

पेटीएम के लिए अब इंटरनेट की भी ज़रूरत नहीं, फोन से भी होगा भुगतान
ख़ास बातें
  • पेटीएम ने एक टोल फ्री नंबर- 1800 1800 1234 लॉन्च किया है
  • इस नंबर पर कॉल कर पिन सेट कर भुगतान किया जा सकता है
  • इंटरनेट ना होने पर भी पेटीएम से भुगतान किया जा सकता है
विज्ञापन
पेटीएम ने बुधवार को एक नए फ़ीचर का ऐलान किया। इस फ़ीचर के जरिए स्मार्टफोन के बिना भी पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल कर बिल भुगतान किया जा सकता है। हालांकि, पेटीएम अकाउंट बनाने और इसे अपने फोन नंबर से लिंक करने या वॉलेट रीचार्ज करने के लिए एक स्मार्टफोन या पीसी की जरूरत अभी भी होगी।  लेकिन, हर रोज किए जाने वाले भुगतान के लिए आपको स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपके पास सिर्फ एक फोन का होना जरूरी है, भले ही यह एक फ़ीचर फोन हो।

पेटीएम ने इस फ़ीचर के इस्तेमाल के लिए एक टोल फ्री नंबर- 1800 1800 1234 लॉन्च किया है।  पिन सेट करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। इस नंबर पर कॉल करने से आपको एक वॉयस मैसेज सुनाई देगा जिसमें पिन सेट करने के लिए आपको वापस कॉल किए जाने की बात होगी।

इसके बाद, इस नंबर पर कॉल कर आप भुगतान कर सकते हैं। जिसे भी पैसे भेजने हैं उसका फोन नंबर टाइप कीजिए, इसके बाद अमाउंट डालिये और फिर अपना पिन डालकर भुगतान की पुष्टि कर दीजिए। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी स्मार्टफोन या पेटीएम ऐप या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, यह भुगतान करने का सबसे आसान तरीका नहीं है लेकिन कुछ परिस्थितियों में इस तरह का फ़ीचर निश्चित तौर पर काम आ सकता है।

उदाहरण के लिए, हमारे कई उम्रदराज रिश्तेदार अभी भी आसान इस्तेमाल के चलते फ़ीचर फोन ही चलाना पसंद करते हैं। ऐसे यूज़र जिन्हें, 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद डिज़िटल भुगतान करने की जरूरत पड़ रही है, उनके लिए पेटीएम का टोल फ्री नंबर काम का साबित हो सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन ना रख पाने वाले यूज़र जो अभी भी फ़ीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए भी यह एक काम का फ़ीचर साबित हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग एक भुगतान के लिए किसी ऐप में जाकर लंबी प्रक्रिया नहीं अपनाना चाहते, उन्हें भी यह फ़ीचर पसंद आएगा।

बहरहाल, यहां बताना जरूरी है कि हमने जब पहली बार इस नंबर के इस्तेमाल के जरिए पेटीएम से पिन सेट करने की कोशिश की तो असफल हो गए। क्योंकि यह नंबर लगातार व्यस्त रहा। इस सर्विस के लिए साइन अप करने में हमें आधा घंटा से ज्यादा लग गया। और इसके बाद भुगतान के दौरान भी दोबारा कई बार कोशिश करने पर वही नंबर व्यस्त रहने की दिक्कत आई।

ऐसा शायद बहुत सारे लोगों द्वारा एक साथ साइनअप करने के चलते है। लेकिन अगर कोई इस तरीके से भुगतान करने की कोशिश कर रहा है और उसके पास ऑनलाइन पेमेंट के दूसरे तरीके  नहीं है। लेकिन नंबर व्यस्त होने के कारण तरीका असफल रहता है तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »